अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर 27 मई को होगा रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे!

Housefull Trailer Release Date And Time: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। अब पब्लिक को इसके ट्रेलर का इंतजार है। मेकर्स ट्रेलर को 27 मई 2025 को रिलीज होगा। इसे आप नाडियाडवाला ग्रैंडसन के यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। मेकर्स ने अपना स्ट्रैटजी के चलते फिल्म की रिलीज के पहले 10 पहले ला रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च इवेंट की भी तैयारी चल रही है। मेकर्स इसके लिए एक ग्रैंड इवेंट की प्लानिंग में हैं। लॉन्च में फिल्म के 19 एक्टर शामिल होंगे, ऐसे में बड़े लेवल में इस इवेंट की तैयारी भी चल रही है। ट्रेलर के बाद मेकर्स बड़े स्तर पर फिल्म का प्रमोशन शुरू कर देंगे। वहीं, इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट भी मिल गया है।

Housefull 5 Trailer Release Date And Time

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो, हाउसफुल 5 के मेकर्स ने सेंसर बोर्ड को दो वर्जन भेजे हैं। फिल्म से जुड़े सोर्स ने बताया हाउसफुल 5 अपनी तरह की अनूठी कॉमिक थ्रिलर है। इस एंटरटेनिंग फिल्म के रहस्य को बरकरार रखने के लिए निर्माता ने फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन सेंसर बोर्ड को सौंपे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों वर्जन को बोर्ड के सदस्यों ने देखा है और फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है।

पहले आप हाउसफुल 5 का टीजर देखिए

सोर्स ने आगे बताया, हाउसफुल 5 दो सेंसर सर्टिफिकेट वाली सबसे रेयर फिल्म हो सकती है। इसके पीछे एक कारण है, जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। सूत्र ने आगे कहा कि फिल्म में 24 अभिनेताओं के साथ, हाउसफुल 5 का रन-टाइम फ्रैंचाइज़ी की अन्य फिल्मों की तुलना में लंबा है। यह 2 घंटे और 43 मिनट का नॉन-स्टॉप मनोरंजन है। जबकि हाउसफुल का कंफ्यूजन बरकरार है, कहानी कहने का तरीका कुछ ऐसा है जो दुनिया में पहले कभी नहीं देखा गया है। निर्माताओं ने एक शानदार कॉमेडी का वादा किया है, जिसमें स्टार-कास्ट में 24 अभिनेताओं के कारण बहुत कंफ्यूजन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+