Housefull 5 BO Collection Day 7: गिर रही है अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' की कमाई, फिर मेकर्स होंगे खुश

Housefull 5 Box Office Collection Day 7: हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। भयंकर बुराई होने के बावजूद फिल्म ने 5 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। ये गिरावट वीक डेज में देखने को मिली है। दर्शक इस फिल्म के दोनों वर्जनों को देख रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की तारीफ हो रही है।

ट्रेड साइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने सातवें दिन 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, छठवें दिन 8.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 11.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 13 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 32 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये और पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 127 करोड़ रुपये हो गया है। सावतें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12.17% रही। सबसे ज्यादा दर्शक रात के शो देखने पहुंचे थे।

Housefull 5 Box Office Collection Day 7

हाउसफुल 5 ने ईद में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की माने तो इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसलिए वीकेंड में इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म का कलेक्शन 175 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। दूसरे वीकेंड में फिल्म के 50 करोड़ रुपये कमाए जाने की उम्मीदें हैं।

हाउसफुल के पिछले चार पार्ट्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हाउसफुल (2010): 74.4 करोड़
हाउसफुल 2 (2012): 114 करोड़
हाउसफुल 3 (2016): 107.7 करोड़
हाउसफुल 4 (2019): 206 करोड़

टोटल कलेक्शन : 502.01 करोड़ रुपए

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकितन धीर जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+