Housefull 5 BO Collection Day 6: 100 करोड़ रुपये कमाने के बाद औंधे मुंह गिरी 'हाउसफुल 5', देखें आंकड़ें
Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 6 जून को दुनियाभर में रिलीज हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाए हुए है। फिल्म ने 5 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। हालांकि अब वीक डेज हैं, इसलिए भी इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे। बावजूद इसके हाउसफुल 5 ने अच्छी कमाई की।
ट्रेड साइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने छठवें दिन 8.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, पांचवें दिन 11.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 13 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 32 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये और पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 120 करोड़ रुपये हो गया है। छठवें दिन फिल्म की कमाई में 24.44% की गिरावट देखने को मिली है।

हाउसफुल 5 ने हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर को पीछे छोड़ दिया है। मेकर्स ने एक नया प्रयोग किया है। फिल्म के दो वर्जन रिलीज हो रहे हैं। इसे A और B नाम दिया गया है। इससे फिल्म को थोड़ा फायदा मिला है। लेकिन थोड़ा नुकसान भी देखने को मिला है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की माने तो इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसलिए वीकेंड में इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि ये वक्त बताएगा। फिलहाल माना जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
हाउसफुल के पिछले चार पार्ट्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हाउसफुल (2010): 74.4 करोड़
हाउसफुल 2 (2012): 114 करोड़
हाउसफुल 3 (2016): 107.7 करोड़
हाउसफुल 4 (2019): 206 करोड़
टोटल कलेक्शन : 502.01 करोड़ रुपए
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकितन धीर जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications