क्या है Housefull 5 की एडवांस बुकिंग का हाल? रिलीज से पहले करेगी करोड़ों का कारोबार या फिर होगा कुछ और हाल

Housefull 5 Advance Booking: फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। ये फिल्म आगामी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एकसाथ कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।

फिल्म 'हाउसफुल 5' की एडवांस बुकिंग शुरू
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' को रिलीज होने में अब बस दो दिन बचे हैं। 19 कलाकारों से भरी इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म के रिलीज होने का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसे लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

Housefull 5 Advance Booking

24 घंटों में प्री-सेल्‍स बुकिंग में हुई बढ़त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते 24 घंटों में प्री-सेल्‍स बुकिंग में 42 फीसदी से अध‍िक की तेजी आई है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बनेगी। क्‍या ये फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में विक्‍की कौशल की 'छावा' और सलमान खान की 'सिकंदर' को पछाड़ पाएगी?

देशभर में 5000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज होगी फिल्म

-आपको बता दें कि तरुण मनसुखानी के डायरेकशन में बनी 'हाउसफुल 5' की एडवांस बुकिंग गत 1 जून 2025 की शाम से शुरू हो हुई थी। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ये फिल्‍म देशभर में 5000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज होने जा रही है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की प्री-सेल्‍स बुकिंग के शुरुआती नतीजे अच्‍छे हैं, लेकिन रिकॉर्ड कमाई के लिए इसे अभी और बेहतर होना होगा। आपको बता दें कि फिल्म हाउसफुल 5 साउथ के फेमस एक्टर कमल हासन की मूवी 'ठग लाइफ' से क्लैश होगी जो कि आगामी 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

'हाउसफुल 5' की कितनी हुई एडवांस बुकिंग

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने अभी तक 2.15 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। कुल 10549 शोज के लिए टिकटों की बिक्री हो चुकी है। अब तक 70706 टिकट्स बिके हैं जबकि ब्‍लॉक सीटों को जोड़ दें तो 5.70 करोड़ रुपये की कुल कमाई हुई है।

महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में सबसे ज्यादा बुकिंग

रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना फिल्म की अच्‍छी एडवांस बुकिंग हो रही है। हालांकि ये कोई रिकॉर्ड कमाई नहीं है। आपको बता दें कि फिल्‍म में जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कई फेमस कलाकार मौजूद हैं।

'हाउसफुल 5' में दो क्लाइमैक्‍स का ट्विस्‍ट

-साजिद नाडियाडवाला फिल्म 'हाउसफुल 5' के राइटर हैं। इस बार उन्होंने फिल्म में कुछ ट्विस्ट भी रखा है। खबर है कि फिल्‍म के दो क्‍लाइमैक्‍स तैयार किए गए हैं। अलग-अलग थ‍िएटर स्‍क्रीन्‍स पर अलग-अलग क्‍लाइमैक्‍स दिखाया जाएगा।

-फिल्‍म 'हाउसफुल 5' मर्डर मिस्‍ट्री है। ऐसे में दो अलग-अलग स्‍क्रीन्‍स पर दो अलग-अलग कातिल नजर आएंगे। हालांकि इस आइडिया को कई लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन देखना होगा कि दर्शकों पर इसका कितना असर होता है। जानकारी के अनुसार फिल्म 'हाउसफुल 5' को 225 करोड़ रुपये में बनाया गया है। ऐसे में फिल्म को इससे कहीं ज्यादा कमाई करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+