ना रुबीना ना तेजस्वी , टीवी की ये Hot अभिनेत्री बनेगी एकता की 'नागिन' , जानिए कौन है वो?

नई दिल्ली, 20 जनवरी। एक बार फिर से एकता कपूर की सुपरहिट सीरीज 'नागिन' को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई हैं। एकता के इस हॉट-हॉरर सीरीज ने जबरदस्त ढंग से शोहरत हासिल की है। हर बार की तरह इस बार के संस्करण के लिए भी लोग काफी उत्साहित हैं। बता दें कि इस बार 'नागिन' का 6th संस्करण होगा और लोग जानने को बेताब है कि इस बार शो में नागिन कौन बनेगा?

माहिरा शर्मा

माहिरा शर्मा

नई नागिन के लिए रुबीना दिलैक, तेजस्वी प्रकाश , रिद्धिमा पंडित और महक चहल का नाम चर्चा में हैं तो वहीं खबर आ रही है कि माहिरा शर्मा इस बार शो में आपको सेक्सी नागिन के रूप में नजर आएंगी। हालांकि माहिरा और शो वालों की ओर से इस बारे में कोई खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन फिर भी माहिरा शर्मा का जबरदस्त चर्चा में है।

 चुड़ैल जामिनी बनी थीं माहिरा

चुड़ैल जामिनी बनी थीं माहिरा

आपको बता दें कि माहिरा शर्मा 'नागिन 3' में नजर आ चुकी हैं, उस संस्करण में माहिरा ने चुड़ैल जामिनी का रोल प्ले किया था। इस बार वो शो में लीड रूप में नजर आएंगी। मालूम हो कि माहिरा शर्मा रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भी दिखाई पड़ चुकी हैं।

टीवी के चर्चित चेहरों में से एक हैं माहिरा

टीवी के चर्चित चेहरों में से एक हैं माहिरा

माहिरा, टीवी के चर्चित खूबसूरत Hot चेहरों में से एक हैं। जम्मू में जन्मी माहिरा का पूरा परिवार बिजनेस से जुड़ा हुआ है लेकिन उनकी एक्टिंग और मॉडलिंग में खास दिलचस्पी थी, इस वजह से उन्होंने टीवी में एंट्री की। वो कई पंजाबी म्यूजिक एलबम्स में नजर आ चुकी हैं।

'यारों का टशन'

'यारों का टशन'

माहिरा की टीवी पर एंट्री 'यारों का टशन' शो से हुई थी। इसके बाद कई कॉमेडी शोज में दिखाई दीं, जिनमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' जैसे नाम शामिल हैं। डांस और म्यूजिक का शौक रखने वाली माहिरा को पहचान मिली 'नागिन 3' के चुड़ैल किरदार से, लोग उन्हें पहचानने लगे।

पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में?

बिग बॉस 13 के दौरान माहिरा को एक्टर पारस छाबड़ा के काफी क्लोज देखा गया था। कहा जाता है कि दोनों आज भी रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी इस बारे में टिप्पणी नहीं की लेकिन अक्सर दोनों साथ स्पॉट भी किया जाता है। इससे पहले माहिरा का नाम एक्टर अभिषेक कपूर के भी साथ जुड़ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+