स्टेज पर सफाई कर्मी के साथ डांस करने लगे हनी सिंह, लोगों ने कहा- नकली पीआर स्टंट है

Honey Singh Viral Video: एक वीडियो में हनी सिंह को स्टेज पर एक सफाई कर्मचारी के साथ डांस करते हुए देखा गया। दोनों स्टेज पर खूब मस्ती कर रहे थे।

honey singh

Honey Singh Viral Video: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पत्नी से तलाक लेने के बाद आजकल हनी सिंह अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि हनी सिंह के स्टारडम को तब बुरी नजर लग गई थी जब वह बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गए थे। इस बीमारी की वजह से हनी सिंह डिप्रेशन में रहने लगे थे। यही कारण था कि वह कई साल तक इंडस्ट्री से दूर भी हो गए थे। हालांकि अब उन्होंने फिर से वापसी कर ली है और इस समय देश के कोने कोने में लाइव कंसर्ट कर रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक झाड़ूवाले के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

सफाई कर्मचारी के साथ हनी सिंह ने किया डांस

आपको बता दें कि हनी सिंह भारत में रैप कल्चर को हाइलाइट करने वाले कलाकारों में से एक हैं। म्यूजिक डायरेक्टर, रैपर, सिंगर, गीतकार और एक्टर हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो में हनी सिंह को स्टेज पर एक सफाई कर्मचारी के साथ डांस करते हुए देखा गया। दोनों स्टेज पर खूब मस्ती कर रहे थे।

हनी सिंह का वीडियो हो रहा है वायरल

हनी सिंह का वीडियो हो रहा है वायरल

स्टेज पर सफाई कर्मचारियों के साथ डांस करते हनी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हनी सिंह के फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। दरअसल सिंगर और रैपर हनी सिंह ने जयपुर में एक लाइव कंसर्ट में परफॉर्म किया। वहां हनी सिंह के कई फैंस मौजूद थे। इसी बीच मंच की सफाई करने वाले दो स्टाफ वहां पहुंच गए। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि हनी सिंह उनके साथ इस तरह से डांस करने लगेंगे।

झाड़ू फेंक स्टाफ करने लगा शानदार मूव्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही यो यो हनी सिंह ने एक सफाईकर्मी के कंधे पर हाथ रखा, सिंगर ने उन्हें अपने हिट ट्रैक लव डोज पर जमकर नचाया। वहीं उस स्टाफ ने भी इस पल का खूब मजा लिया। सफाई कर्मचारी ने अपना झाड़ू फेंका और हनी सिंह के साथ अपने हिप-हॉप डांस मूव्स दिखाते हुए बढ़िया डांस करने लगा। इस वीडियो को मयंक नाथोलिया नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

हनी सिंह के फैंस ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो क देखने के बाद हनी सिंह के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं जबिक कई लोग उनके इस रूप की आलोचना भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसा लग रहा था कि वह सफाईकर्मी परीक्षा हॉल में था जहां उसे ये भी नहीं पता था कि वह क्या कर रहा है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सड़क से उठा के स्टार बन जाऊंगा वाला पल है ये।

लोग बोले- नकली पीआर स्टंट है

कई लोगों ने इसे एक नकली पीआर स्टंट भी कहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आईपीएल के बाद दूसरा सबसे स्क्रिप्टेड शो। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- यो यो हनी सिंह की पीआर टीम उसे गेम में वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ये सब स्क्रिप्टेड है...स्वीपर कंसर्ट के बीच में कभी नहीं आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+