नए साल पर Honey Singh ने गर्लफ्रेंड टीना के लिए गाया 'मेरी जान', कैमरे के सामने किया Kiss
सिंगर हनी सिंह ने नए साल 2023 का सेलिब्रेशन अपनी गर्लफ्रेंड टीना थड़ानी के साथ किया। रैपर ने उनके साथ अपना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती कर रहे हैं।
Honey Singh Viral Video: बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह का हाल ही में तलाक हुआ था। इन दिनों वह टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों बॉलीवुड इवेंट्स में साथ में स्पॉट किए जाते हैं। नए साल की शुरुआत में हनी सिंह ने फैंस को अलग अंदाज में बधाई दी और गर्लफ्रेंड टीना के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। दोनों को रोमांस काफी चर्चा में बना हुआ है।

नए साल पर हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ किया रोमांस
हनी सिंह के तलाक के बाद अब उनकी जिंदगी में टीना थड़ानी की एंट्री हुई है। दोनों एक रिलेशनशिप में है और एक दूसरे के साथ काफी खुश भी हैं। दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। अब नए साल के मौके पर भी दोनों ने साथ में समय बीताया। सिंगर ने फैंस को नए साल की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

टीना के लिए गाया 'मेरी जान' गाना
वीडियो में देखा जा सकता है कि, हनी सिंह कैमरे के सामने अपनी लेडी लव के साथ रोमांटिक हुए और उन्होंने जमकर प्यार लुटाया। साथ ही हनी सिंह ने टीना के लिए 'मेरी जान' गाना भी गाया। इस दौरान टीना भी प्यार बरसाने में पीछे नहीं हटी और उन्होंने हनी सिंह को प्यारा सा किस किया।
टीना ने हनी सिंह को किया नोज पर किस
हनी सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी न्यू ईयर सभी लवर्स को. ये लवर्स का सीजन है, हेटर्स का नहीं'। वीडियो में वह एक्सेसरी के तौर पर अपने नाम के लॉकेट के साथ ब्लैक टीशर्ट में हमेशा की तरह अपने कूल लुक में नजर आ रहे हैं। हनी सिंह का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हनी सिंह की इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

टीना के साथ स्पॉट हुए थी हनी सिंह
बता दें कि, हाल ही में हनी सिंह को गर्लफ्रेंड टीना के साथ दिल्ली क एक इवेंट में स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए थे। इसके अलावा हनी सिंह ने हाल ही में टीना के जन्मदिन पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद से बॉलीवुड गलियारों में दोनों के रिश्ते की चर्चाएं जोरों पर हैं।

हनी सिंह का हुआ था तलाक
हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार के साथ सितंबर 2022 को तलाक हुआ था। दोनों का 20 साल का साथ एक पल में टूट गया था। पत्नी ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि पत्नी से अलग होने के कुछ महीनों बाद ही हनी सिंह के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थी। उनकी लाइफ में टीना ठडानी की एंट्री हुई फिलहाल वह दोनों एकसाथ काफी खुश हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications