एक्‍ट्रेस बोली ....मेरी परमीशन के बगैर कोई भी मेरे शरीर को बिना कपड़ों के देख सकता था

नई दिल्ली, 25 नवंबर। हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस की खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सिल्‍वर स्‍क्रीन पर हंसती खिलखिलाती नजर आने वाली जेनिफर लॉरेंस अपनी जिंदगी की एक घटना से इस कदर प्रभावित हुई हैं कि वो इस सदमें से उबर नहीं पा रही। जेनिफर लॉरेंस ने हाल ही में दिए इंटरव्‍यू में इसके संबंध में बात करते हुए कई खुलासे किए।

न्यूड फोटो लीक होने के बाद सामने आया एक्ट्रेस का डर

न्यूड फोटो लीक होने के बाद सामने आया एक्ट्रेस का डर

जेनिफर लॉरेंस सात साल बाद भी वह अपने सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू में कही। हैकर्स ने कुछ साल पहले जेनिफर लॉरेंस की न्यूड तस्वीरें लीक की थी। उनका नाम 2014 के स्कैंडल में शामिल था। जेनिफर के अलावा रिहाना और सेलेना गोमेज जैसी बड़ी हस्तियों की न्यूड तस्वीरें भी लीक हुई थीं।

कैसे जेनिफर की न्‍यूड फोटो हुई थी लीक

कैसे जेनिफर की न्‍यूड फोटो हुई थी लीक

बता दें ये घटना 2014 की हैं। फ्रांस से किसी हैकर ने जेनिफर लॉरेंस के अकाउंट को हैक कर लिया और फिर उसकी बेहद निजी फोटोज तक पहुंचने के लिए आईक्लाउड हैक कर लिया। इस स्कैंडल के दोरान जेनिफर लॉरेंस की ही नहीं सेलेना गोमेज और रिहाना की तस्वीरें भी लीक हुई थीं।

न्‍यूड फोटोज लीक होने के बाद तहलका मच गया था

न्‍यूड फोटोज लीक होने के बाद तहलका मच गया था

जेनिफर के अलावा एरियाना ग्रांडे, विक्टोरिया जस्टिस, केट अप्टन का अकाउंट भी हैकर्स ने हैक कर लिया था। इन न्‍यूड फोटोज के लीक होने के बाद तहलका मच गया था और एक्‍ट्रेस को काफी जिल्‍लत सहनी पड़ी थी। जेनिफर ने अपने इंटरव्यू में कहा कि इस घटना का उन पर अब भी गहरा असर है।

 मेरी परमीशन के बगैर कोई भी...

मेरी परमीशन के बगैर कोई भी...

जेनिफर लॉरेंस ने कहा उस समय कोई भी मेरे शरीर को बिना कपड़ों के देख सकता था और मेरी परमीशन के बगैर कोई भी दिन में मेरे शरीर को देख सकता था। जेनिफर लॉरेंस ने कहा मैं ये बात जीवन भर भुला नहीं पाऊंगी। इस असर मुझ पर जीवन भर रहेगा।

यह मेरी पसंद नहीं थी

यह मेरी पसंद नहीं थी

इस घटना के बाद एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने कहा मैं पब्लिक फिगर हूं, एक्ट्रेस हूं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं ये चाहती थी। यह मेरा शरीर है, मेरी पसंद है। महत्‍पूर्ण बात ये है कि इस तरह से तस्वीरें लीक हुई थीं, यह मेरी पसंद नहीं थी और यह सबसे बुरी बात है।

मैं इतना डर गई थी कि कि आज भी मुझे

मैं इतना डर गई थी कि कि आज भी मुझे

जेनिफर लॉरेंस ने अपने जीवन की एक और घटना का जिक्र किया और बताया बात 2012 की है मैं एक फ्लाइट में ट्रेवल कर रही थी अचानक फ्लाइट का इंजन फेल हो गया और मैं इतना डर गई थी कि कि आज भी मुझे फ्लाइट लेने से डर लगता है, लेकिन लेना पड़ता है। फ्लाइट का इंजन फेल होने पर मुझे जब लगा कि हम सब मरने वाले हैं, मैं पागलों की तरह अपने परिवार को वॉइसमेल करना शुरू कर दिया। उसमें मैं कह रही थी मेरी जिंदगी बहुत अच्छी रही, मुझे माफ कर दो।

 मां बनने वाली हैं जेनिफर

मां बनने वाली हैं जेनिफर

गौरतलब है कि जेनिफर जल्द ही अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। एक्‍ट्रेस ने Cooke Maroney से शादी की हैं। जेनिफर ल‍ियोनार्डो डिकाप्र‍ियो के साथ लॉस एंजेल‍िस में एक फिल्म की स्क्रीन‍िंग पर नजर आईं थी। इस समय उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+