शूट के दौरान ब्रेस्ट मिल्क पंप करती नजर आईं हॉलीवुड एक्ट्रेस Gal Gadot, फैंस बोले- 'सुपर मॉम'
न्यूयॉर्क, 18 अगस्त। हॉलीवुड की 'वंडर वुमन' कही जाने वालीं एक्ट्रेस गैल गैडोट अपनी खूबसूरत अदाओं और लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। 'वंडर वुमन' फ्रैंचाइजी की लीड एक्ट्रेस गैल गैडोट कुछ महीने पहले ही तीसरी बार मां बनी हैं, इन दिनों वह काम के साथ अपने मदरहुड को भी इंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर गैडोट की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें 'सुपर मॉम' कहने लगे हैं। फोटो में एक्ट्रेस शूट के लिए तैयार होने के दौरान अपने बच्चे के लिए ब्रेस्ट मिल्क पंप करती नजर आ रही हैं।

तीसरी बार मां बनी गैल गैडोट
हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट एक प्राउड वर्किंग मां हैं, उन्होंने अपने काम और मां की जिम्मेदारियों को बड़े ही संतुलन के साथ संभाला है। तीसरी बार मां बनी गैडोट बच्चे के जन्म के तुरंत बाद अपने काम पर लौट गईं, इस बीच वह अपने मातृत्व की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं। 36 वर्षीय एक्ट्रेस गैल गैडोट और उनके पति यरोन वर्सानो ने जून, 2021 में जन्मी अपनी बेटी का नाम 'डेनिएला' रखा है। गैडोट जहां भी जाती हैं डेनिएला उनके साथ ही रहती हैं।

ब्रेस्ट मिल्क पंप करती नजर आईं गैल गैडोट
गैल गैडोट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है जो अब फैंस के बीच चर्चा में है। इस फोटो में वह बैकस्टेज तैयार होने के दौरान ही बेटी डेनिएला के लिए अपना ब्रेस्ट मिल्क पंप करती दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 60 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, देखते ही देखते उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। पोस्ट पर यूजर्स ने गैल गैडोट की खूब तारीफ की, कई लोगों ने तो उन्हें 'सुपर मॉम' तक कह दिया।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
फोटो शेयर करते हुए गैल गैडोट ने मजेदार कैप्शन भी लिया है। उन्होंने कहा, 'बस मैं, बैक टू स्टेज, एक मां होने के नाते।' एक यूजर ने गैल गैडोट की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा, 'खूबसूरत प्रोफेशनल मां', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पावरफुल मॉम'। बता दें कि गैल गैडोट की भारत में भी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है, यहां भी उनकी इस तस्वीर के खूब चर्चे हैं। इंडियन फैंस ने भी एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

परिवार के साथ शेयर की खूबसूरत फोटो
फिल्म 'वंडर वुमन' में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वालीं एक्ट्रेस गैल गैडोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल मोमेंट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी न्यू बॉर्न बेबी समेत पति और दोनों बच्चों के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,
मेरा प्यारा परिवार, मैं इससे ज्यादा आभारी और खुश (और थकी हुई भी) नहीं हो सकती, हम अपने परिवार में 'डेनिएला' के स्वागत को लेकर बेहद उस्ताहित हैं। आप सभी को मेरा प्यार और अच्छे सेहत की शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें: फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की आलोचना और 'द टुमॉरो वॉर' की सराहना पर भड़कीं तापसी पन्नू, बोलीं- हॉलीवुड है, सब....












Click it and Unblock the Notifications