दिल टूटा तो कई महिलाओं के साथ बनाएं हद से ज्यादा संबंध, हॉलीवुड एक्टर का बड़ा खुलासा
नई दिल्ली, 25 नवंबर: हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार विल स्मिथ ने अपनी जीवन के कई अनसुन और हैरान कर देने वाले राज से पर्दा उठाया है। अपनी बायोग्राफी में उन्होंने कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसको जानकर उनके फैंस हैरानी से भर जाएंगे। 53 साल के विल स्मिथ जो एक अमेरिकी एक्टर के साथ-साथ रैपर और फिल्म मेकर भी हैं, उन्होंने अपनी बायोग्राफी में दावा किया है कि जब वो 16 साल की उम्र में थे। इस दौरान पहला रिलेशनशिप खत्म होने के बाद उन्होंने इतनी महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए थे कि वो बीमार पड़ गए।

हद से ज्यादा सेक्स ने कर दिया था बीमार
हॉलीवुड फिल्म 'मेन इन ब्लैक', 'अलादीन' और 'इंडिपेंडेंस डे' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाले फेमस सुपरस्टार विल स्मिथ अपनी बुक को लेकर चर्चाओं में हैं। विल स्मिथ की बायोग्राफी 'विल' इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई थी, जिसमें एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जिनके बाहर आने बाद अब वो सुर्खियों में हैं। अपनी बुक में एक्टर ने दावा करते हुए लिखा कि जब वो 16 साल की उम्र में पहले ब्रेकअप से टूट चुके थे तो उन्होंने इतने 'बड़े पैमाने पर सेक्स' किया था कि इसने उन्हें बीमार कर दिया था।

'दिल टूटने की कोई दवा नहीं होती'
बायोग्राफी में उन्होंने बताया कि मेलानी नाम की एक लड़की के साथ अपने पहले रिलेशन के 16 साल की उम्र में खत्म होने के बाद उन्होंने 'बड़े पैमाने पर सेक्स' किया। उन्होंने बुक में लिखा, "मुझे राहत की सख्त जरूरत थी, लेकिन दिल टूटने की कोई दवा नहीं होती इसलिए मैंने शॉपिंग की और बड़े पैमाने पर सेक्स करने के साथ-साथ होम्योपैथिक इलाज का सहारा लिया।

प्यार में मिला धोखा तो फिर कर दी हद पार
उन्होंने अपने बुक में आगे बताया कि उस समय मेलानी के अलावा एक्टर ने सिर्फ एक महिला के साथ यौन संबंध बनाए थे, लेकिन उनका रिश्ता तब खत्म हो गया, जब उन्हें पता चला कि उसने उन्हें धोखा दिया। विल स्मिथ ने कहा कि जब वह 2 हफ्ते के म्यूजिक टूर के लिए कही बाहर थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया। स्मिथ ने लिखा कि मैंने इतनी सारी महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए थे कि मैं बीमार पड़ गया।

'सेक्स के बाद मुझे उल्टी होने लगती थी'
स्मिथ ने बताया कि मैं ब्रेकअप से टूट चुका था और उससे उबरने के लिए बड़े स्तर पर महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने लगा था। विल स्मिथ ने लिखा 'मैं रिलेशन के टूटने के दर्द को नहीं सह पा रहा था। ऐसे में अगले कुछ महीनों में मैंने कई महिलाओं के साथ हद से ज्यादा संबंध बनाए। इसकी वजह से मुझे psychosomatic disorder हो गया, जिससे मुझे कई बार सेक्स के बाद उल्टी होने लगती थी।'

' लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ'
एक्टर ने बताया कि सेक्स सचमुच मुझे गदगद कर देता है और कभी-कभी उल्टी भी कर देता था। हालांकि, मुझे भगवान से उम्मीद थी कि यह खूबसूरत अजनबी 'वह' होगा, जो मुझसे प्यार करेगा, जो इस दर्द को दूर करेगा, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इतने लड़कियों से सेक्स करने के बाद भी उन्हें कोई अच्छी पार्टनर नहीं मिली। आपको बता दें कि एक्टर विल स्मिथ शादीशुदा हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं।












Click it and Unblock the Notifications