Holi Songs: 'रंग बरसे से लेकर बलम पिचकारी तक', बॉलीवुड के इन गीतों बिना अधूरा है होली का जश्न
Holi Songs: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है, ये दिन है खुशियों का, ये पर्व अपने साथ बहुत सारी मस्ती, जोश, प्यार लेकर आता है। लोग जमकर इस दिन रंग खेलते हैं और नाचते-गाते हैं। हमारे बॉलीवुड में तो होली के पर्व को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में रूपहले पर्दे पर पेश किया गया है।
प्यार का इजहार हो या अपनी प्रेयसी को छेड़ना, विरह, जुदाई, रोमांस, हिंदी सिनेमा ने इस पर्व को प्रेम के हर रंग में दिखाया है। इसलिए होली का जश्न बॉलीवुड के गीतों के बिना बिल्कुल ही अधूरा है।

जब तक आपके डीजे वाले रंग बरसे... या होली खेले रघुबीरा जैसे गीत ना बजाएं, तब तक समझिए आपने होली नाचकर मनाई ही नहीं।
इसलिए यहां हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के टॉप होली गीत, जिनको आप होली पर जरूर बजाएं... जो आपके तन-मन को खुशियों के रंग से भर देंगे... ।
होली के दिन दिल खिल जाते हैं" - शोले (1975) (Holi Songs)
जब भी होली का जिक्र होता है, सबसे पहले इस गाने की धुन कानों में गूंजने लगती है। फिल्म 'शोले' का ये सुपरहिट गीत आज भी पहले की ही तरह प्रासंगिक है। धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की अदाकारी से सजा यह गाना होली के जश्न को कई गुना बढ़ा देता है।
"रंग बरसे" - सिलसिला (1981)
बॉलीवुड मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की आवाज में यह गाना होली का पर्याय बन चुका है। गुलजार के शानदार बोल और शिव-हरि की संगीत रचना इस गीत को हर होली पार्टी की शान बनाती है। एक चोट खाए प्रेमी का भांग के नशे में अपनी प्रेमिका से प्रेम जताने का ये अंदाज आज भी अनोखा है इसलिए तो इतने सालों बाद भी ये गाना आज भी लोगों की जुबां पर है।
"बलम पिचकारी" - ये जवानी है दीवानी (2013) (Holi Songs)
नए दौर की होली का जश्न अगर किसी गाने में झलकता है तो वह "बलम पिचकारी" है। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया यह गाना युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसकी थाप तो बड़ों को भी थिरकने पर मजबूर कर देती है।
"लेट्स प्ले होली" - वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम (2005)
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया यह गाना मॉडर्न बीट्स के साथ होली की मस्ती को नए अंदाज में दिखाता है, जो कि मस्ती और जोश से भरपूर है।
"डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली" - वक्त (2005) (Holi Songs)
सोनू निगम और अनुराधा श्रीराम की आवाज में यह गाना होली पार्टी में जोश और उत्साह बढ़ा देता है। डीजे वाले इस गाने को होली पर ना बजाएं तो फिर समझिए क्या ही बजाए।
"सात रंग में खेल रही है दिलवालों की टोली" - आखिरी रास्ता (1986)
यह गाना रंगों की खूबसूरती और होली के पारंपरिक आनंद को दर्शाता है, इसके बोल आज भी दिल को छू जाते हैं।
"गो होली" - बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) (Holi Songs)
वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया यह गाना होली का नया एंथम बन चुका है। ऐसा शायद ही कोई युवा हो जो कि होली के दिन इस गाने पर ना थिरकता हो।
होली खेले रघुबीरा- फिल्म बागवान (2003)
होली के दिन ये गाना ना बजे तो समझिए कुछ छूट गया। 20 साल का युवा हो या फिर 60 साल का बुजुर्ग, इस गाने पर थिरकता जरूर है। तो चलिए होली के पर्व में घोलते हैं बॉलीवुड के गीतों का रंग और मचाते है धमाल और कहते हैं 'बुरा ना मानो होली है।'












Click it and Unblock the Notifications