होली पार्टी में टीवी एक्ट्रेस के साथ को-स्टार ने की छेड़छाड़, बोला-'देखता हूं तुझे कौन बचाएगा', मामला दर्ज
Holi 2025: हर साल होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे भी इसका जश्न मनाते हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने अपने होली के जश्न की फोटोज भी शेयर की। इस बीच खबर आई है कि एक टेलीविजन अभिनेत्री ने अपने सह-अभिनेता के खिलाफ होली समारोह के दौरान कथित उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई के जोगेश्वरी में हुई, जहां अभिनेत्री की कंपनी द्वारा एक होली पार्टी आयोजित की गई थी। 29 वर्षीय अभिनेत्री, जो कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं और वर्तमान में एक एंटरटेनमेंट चैनल से जुड़ी हुई हैं, उन्होंने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 वर्षीय सह-अभिनेता, जो उसी पार्टी में मौजूद था, वह नशे की हालत में था और उसके साथ-साथ अन्य महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहे थे। अभिनेत्री के अनुसार, उन्होंने आरोपी से बचने की पूरी कोशिश की और यहां तक कि एक स्टॉल के पीछे छिप गईं। लेकिन अभिनेता ने उनका पीछा किया और जबरदस्ती उनका चेहरा पकड़कर रंग लगा दिया, जबकि उन्होंने बार-बार मना किया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने उन कसकर पकड़ा और कहा, "मैं तुमसे प्यार करता हूं, देखता हूं कौन मुझे रोक सकता है?"
इस घटना के बाद, अभिनेत्री सदमे में आ गईं और खुद को संभालने के लिए वॉशरूम में चली गईं। बाद में, उन्होंने अपने दोस्तों को इस घटना के बारे में बताया। जब उनके दोस्तों ने आरोपी का सामना किया, तो मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया।
इसके बाद, अभिनेत्री अपने दोस्तों के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धारा 75(1)(i) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications