Holi 2024 Attires: होली पर इन सेलेब्स के लुक को करें ट्राई, दीपिका-आलिया से कम नहीं लगेंगी आप

Holi 2024 Attires: होली एक ऐसा त्योहार है, जिसके लिए लोग हमेशा बेताब रहते हैं। खूबसूरत और अलग-अलग रंग जिंदगी में वाकई खुशियां भरने का काम करते हैं। ये त्योहार ही है, जो अपनों को मिलाते हैं। इस साल की होली को ज्यादा दिन बचे नहीं हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी खास तरह के आउटफिट के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है।

इस साल की होली 25 मार्च को मनाई जाने वाली है। ऐसे में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खास तरह के पकवान और रंगों से रंगारंग इस त्योहार को लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में चलिये इस खास मौके पर बात करते हैं सेलेब्स के उन आउटफिट के बारे में, जो आप भी पहन सकते हैं।

holi

आलिया भट्ट- 'बदरी की दुल्हनिया'
फिल्म बदरी की दुल्हनिया में आलिया भट्ट के हर लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था। मगर कई लुक ऐसे होते हैं, जो अपने आप में काफी खास बन जाते हैं। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक आलिया भट्ट और वरुण धवन का पहला होली नंबर था। इस ट्रैक को जाने माने डांस मास्टर गणेश आचार्य ने कोरियाग्राफ किया था। इसमे आलिया वरुण के साथ होली खेलती दिखीं। आलिया का ये लुक देखने लायक था। येलो रंग के लहंगे में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अगर इस होली पर आप भी किसी खास लुक की तलाश में हैं तो आलिया का ये लुक किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हो सकता।

दीपिका पादुकोण- 'ये जवानी है दिवानी'
इतना मजा क्यों आ रहा है.... इस गाने को सुनते ही होली की वाइब खुद ब खुद आ जाती है। बलम पिचकारी गाना होली पर जरूर बजता है। ऐसे में अगर आप भी पानी वाली शानदार होली खेलना पसंद करते हैं तो दीपिका का ये लुक आपके लिए काफी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें दीपिका ने एक लूज शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे। एक्ट्रेस इसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सोनम कपूर- 'रांझना'
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भले ही अपनी एक्टिंग का कोई जादू ना चला पाई हों, मगर एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रांझना फिल्म में सोनम को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसका तुम तक गाना इतना शानदार है कि इसे फैंस लूप पर सुनते थे। फिल्म के इस गाने में होली का एक सीन दिखाया गया है, जिसमें सोनम कपूर एकदम सिंपल लुक में खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने सूट पहना हुआ है। आप चाहें तो होली पर सोनम कपूर का ये लुक भी ट्राइ कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+