हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी जावेद को सरेआम दी धमकी, गुस्से में भड़कीं एक्ट्रेस ने खोल दी ऐसी पोल

Urfi Javed And Hindustani Bhau: बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो शेयर कर उर्फी जावेद को धमकी दी थी, मगर उर्फी जावेद ने भी अपने ही अंदाज में उनकी बोलती बंद करवा दी।

Urfi Javed And Hindustani Bhau: सोशल मीडिया क्वीन और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद पछिले काफी समय से अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के चलते इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वह अपने यूनीक ड्रेसिंग सेंस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कुछ कपड़ों की वजह से तो लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते हैं लेकिन फिर भी वह घबराती नहीं हैं। ज्यादातर लोग उर्फी जावेद को उनके कपड़ों के चलते उनका मजाक बनाते दिखाई देते हैं। उन्हें कपड़ों के चलते भद्दे कमेंट्स का सामना भी करना पड़ा लेकिन उर्फी जावेद को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो शेयर कर उर्फी जावेद को धमकी दी थी, मगर उर्फी ने भी अपने ही अंदाज में उनकी बोलती बंद करवा दी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हुआ था उर्फी जावेद और हिंदुस्तानी भाऊ के बीच।

हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी जावेद को दी धमकी

हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी जावेद को दी धमकी

उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने उर्फी से कहा था- सुधर जा उर्फी... जय हिंद। ये मैसेज उर्फी जावेद के लिए है जो आज के समय में खुद को बहुत बड़ी फैशन डिजाइनर समझ रही हैं। फैशन के नाम पर जो कपड़े पहनकर वह घूम रही हैं उससे समाज में गलत असर पड़ रहा है। ये भारत की संस्कृति नहीं है। सुधर जा उर्फी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ का ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी जावेद को धमकी देते हुए आगे कहा- अगर ऐसा करना बंद नहीं करोगी तो मैं तुम्हे ठीक कर दूंगा। अब इस पूरे वीडियो को उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस धमकी भरे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

उर्फी जावेद ने इस तरह दिया जवाब

उर्फी जावेद ने इस तरह दिया जवाब

इस वीडियो का जवाब देते हुए सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- पहली बात तो ये कि मैं किसी से डरती नहीं हूं और दूसरी बात ये कि हिंदुस्तानी भाऊ दोगला इंसान है। उन्होंने बताया कि एक बार हिंदुस्तानी भाऊ की टीम की ओर से उन्हें मदद ऑफऱ की थी। मगर उन्होंने ये मदद लेने से मना कर दिया था तब से ये लोग उनके पीछे पड़ गए हैं।

उर्फी ने कहा- मुझे बिगड़ना भी आता है

उर्फी ने कहा- मुझे बिगड़ना भी आता है

उर्फी जावेद ने बताया- शुरुआत में ये लोग मेरे दोस्त बनना चाहते थे लेकिन मैंने दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाया तो ये अब धमकी देने पर उतर आए हैं। आप लोग जो गाली देते हैं उसे तो पहले सुधार लीजिए। आपकी गालियों ने कितने लोगों को सुधारा है। मुझे सिर्फ सुधारना नहीं बिगड़ना भी आता है। आपने जो मैसेज मेरे लिए शेयर किया है वो तो बहुत ही अच्छा है और लोगों के बीच बहुत अच्छा मैसेज जा रहा है।

अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में उर्फी

अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में उर्फी

उर्फी जावेद ने बताया- कुछ समय पहले हिंदुस्तानी भाऊ उनसे अपना प्रमोशन करवाना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया तो वह अब धमकी बाजी पर उतर आए हैं। उर्फी ने बताया कि वह ट्रोलिंग के चलते अक्सर मानसिक रूप से परेशान हो जाती हैं। साथ ही इस तरह के धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद वह अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता में आ जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+