Border 2 Box Office Collection: पहले ही फुस्स हो जाएगी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', आ गए सही आंकड़ें!
Border 2 Box Office Collection Prediction: लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। 1997 में आई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था। अब रिलीज़ के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यही है कि सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी यह वॉर ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत कर पाई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने रिलीज़ के पहले दिन लगभग ₹11.07 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात के शोज़ के आंकड़े जुड़ने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है। अगर तुलना की जाए तो साल 1997 में रिलीज़ हुई मूल फिल्म 'बॉर्डर' ने अपने पहले दिन करीब ₹1.10 करोड़ की कमाई की थी, जो उस दौर में एक बड़ी ओपनिंग मानी जाती थी।
फिल्म के लिए आने वाले दिन बेहद अहम हैं। वीकेंड के साथ-साथ 26 जनवरी की राष्ट्रीय छुट्टी भी इसके पक्ष में जा सकती है। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौके पर दर्शकों का अतिरिक्त समर्थन मिलने की पूरी उम्मीद है, जिससे वीकेंड कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।
'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें जमीन, आसमान और समुद्र-तीनों मोर्चों पर लड़े गए संघर्ष को दिखाया गया है। वरुण धवन फिल्म में थलसेना के अधिकारी होशियार सिंह, दिलजीत दोसांझ वायुसेना पायलट निर्मलजीत सिंह, और अहान शेट्टी नौसेना अधिकारी महेंद्र रावत की भूमिका निभा रहे हैं। ये तीनों किरदार एक ही अकादमी के दोस्त हैं, जिनके मेंटर फतेह सिंह के रूप में सनी देओल बॉर्डर पर अपनी बटालियन का नेतृत्व करते नजर आते हैं।
फिल्म का पहला हिस्सा इन सैनिकों और उनके परिवारों की भावनात्मक कहानियों पर केंद्रित है, जबकि आगे युद्ध के दृश्यों में देशभक्ति और बलिदान को प्रमुखता से दिखाया गया है। भावनाओं, एक्शन और राष्ट्रप्रेम का मेल फिल्म को दर्शकों से जोड़ने की कोशिश करता है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 'बॉर्डर 2' हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'धुरंधर' और 'छावा' जैसी रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल कर पाएगी। जहां 'छावा' ने करीब ₹716 करोड़ और 'धुरंधर' ने अब तक ₹830 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, वहीं 'बॉर्डर 2' के सामने खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है। शुरुआती आंकड़े उम्मीद जगाते हैं, लेकिन असली तस्वीर आने वाले दिनों में साफ होगी।












Click it and Unblock the Notifications