हिंदी पर हंगामा: अजय बोले-हिंदी हमेशा राष्ट्रभाषा रहेगी, किच्चा सुदीप ने पूछा-क्या हम भारतीय नहीं?

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: साउथ फिल्मों के बढ़ते दबदबे के बीच बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दो दिग्गज अभिनेताओं के बीच भाषा को लेकर विवाद हो गया है। हाल ही मे साउथ स्टार किच्‍चा सुदीप ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है। अजय देवगन ने उनकी इसी बात पर उन्हें जवाब दिया है। अजय देवगन ने ट्वीट कर कहा कि मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में डब करके क्‍यों रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी...जन गण मन।

सुदीप ने अपने बयान पर दी सफाई

सुदीप ने अपने बयान पर दी सफाई

इसके बाद किच्चा सुदीप ने सफाई देते हुए लिखा कि उ उन्होंने कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया है, उनके कहने का मतलब किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या किसी विवाद को बढ़ावा देने का नहीं था। उन्होंने कहा- मैं ऐसा क्यों करूंगा सर। किच्चा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि, मैं अपने देश की हर भाषा से प्यार और सम्मान करता हूं सर। मैं चाहता हूं कि यह विषय खत्म करे, जैसा कि मैंने पूरी तरह से अलग संदर्भ में पंक्ति को कहा था। मच लव और आपको हमेशा शुभकामनाएं। आपसे जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

गलतफहमी दूर करने के लिए अजय देवगन ने कहा शुक्रिया

गलतफहमी दूर करने के लिए अजय देवगन ने कहा शुक्रिया

जिसके बाद अजय देवगन ने भी ट्वीट कर कहा कि, गलतफहलमी को दूर करने के लिए शुक्रिया, आप मेरे दोस्त हैं। मैंने हमेशा पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक ही माना है। मैं सभी भाषाओं का सम्मान करता हूं। शायद ट्रांसलेशन में कुछ छूट गया।इसके बाद किच्चा सुदीप ने फिर से ट्वीट कर जवाब दिया कि, सर आपने जो हिंदी में लिखा वो मैंने समझा, हमने हिंदी को प्यार किया, सम्मान किया और सीखा। कोई अपराध नहीं है सर, लेकिन अगर मेरी प्रतिक्रिया कन्नड़ में टाइप की गई होती तो क्या स्थिति होती। क्या हम भारत के नहीं है सर?

किच्चा ने अजय देवगन पर कसा तंज

किच्चा ने अजय देवगन पर कसा तंज

इसके बाद फिर से किच्ची सुदीप ने ट्वीट किया और कहा कि सर अनुवाद और व्याख्याएं दृष्टिकोण होती हैं। पूरे मामले को जाने बिना रिएक्ट करना, ये मायने रखता है। मैं आपको दोष नहीं देता लेकिन अगर किसी क्रिएटिव कारण से मुझे आपका ट्वीट मिला होता तो ज्यादा खुशी होती। दरअसल किच्चा सुदीप ने कहा था कि पैन इंडिया फिल्में कन्नड़ में बन रही हैं और मैं इसपर एक करेक्शन करना चाहूंगा। इसी दौरान वह बोल गए थे- हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई, आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं, वह तेलुगू और तमिल फिल्मों की रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+