हिना खान के हाथों में यूरिन और ब्लड बैग, अस्पताल में ऐसे नजर आईं एक्ट्रेस, कैंसर से हुई ऐसी हालत
Hina Khan Viral Post: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। हिना खान का ट्रीटमेंट चल रहा है और वह इससे रिकवर करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। अपने हौसले को बढ़ाते हुए हिना खान देश-विदेश में घूमती भी नजर आ रही हैं।
हिना खान ने अस्पताल से शेयर की फोटो
फिलहाल हिना खान ने अस्पताल से अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोग हिना खान की ये तस्वीर देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। हिना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो अस्पताल के कॉरिडोर की है।

हिना खान के हाथों में नजर आया यूरीन बैग
लोगों की मानें तो इसी अस्पताल में हिना खान का इलाज चल रहा है। तस्वीर में हिना खान का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन उनके अंदर चल रहे बहुत सारे इमोशंस साफ नजर आ रहे हैं। हिना के हाथों में उनका यूरिन बैग नजर आ रहा है और दूसरे हाथ में ब्लड बैग भी है। ये तस्वीर हिना के उस हालात का नजारा है, जिसे अपनी लाइफ में शायद कोई नहीं देखना चाहता है।
हिना खान ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- एक रोशनी की तरफ आगे बढ़ रही हूं। हीलिंग के इन कॉरिडोर से गुजरते हुए...एक समय में एक कदम। इसी पोस्ट में उन्होंने एक शब्द दुआ भी लिखा है। हिना खान के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
हिना खान के पोस्ट पर ऐसे हैशटैग्स
हिना खान के इस पोस्ट में कई सारे हैशटैग्स हैं, जिसमें #strength #resilience #ScaredNotScared #DaddysStrongGirl #onedayatatime #AWindowToMyJourney जैसे शब्द लिखे हैं। हिना के इस पोस्ट पर लोग उनकी हिम्मत बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।
कीमोथेरेपी के चलते झड़ गए हैं हिना खान के बाल
आपको बता दें कि कीमोथेरेपी से हिना खान की हालत काफी बुरी हो गई थी, लेकिन वह हार मानने वालों में से नहीं हैं। हिना खान अपने सारे बाल गवां चुकी हैं और यहां तक कि उनके आखों की पलकें भी झड़ गई हैं। हालांकि लोग हिना की हिम्मत देखकर हैरान हो रहे हैं। हिना के लिए दुनिया भर से फैंस दुआ कर रहे हैं। हाल ही में हिना खान सुपरस्टार सलमान खान के साथ पॉपलुर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications