कैंसर का दर्द झेल रही हिना खान का शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, लिखा- गलत तरीके से वेडिंग न करें
Hina Khan On Marriage: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इस समय अपने ब्रेस्ट कैंसर का ट्रीटमेंट करवाने में व्यस्त हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और कीमोथेरेपी की मदद से रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं।
साल 2024 हिना खान के लिए मुश्किलों से भरा रहा
आपको बता दें कि हिना खान के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों से भरा रहा। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही अपने फैंस को बता दिया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई हैं। शुरुआत के 6 महीने तो एक्ट्रेस के लिए काफी दर्द भरे रहे थे।

हिना ने इंस्टा स्टोरी पर शादी को लेकर लिखी ऐसी बात
हालांकि हिना खान ने हिम्मत नहीं हारी और वह रिकवर करने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। वह अब पहले से ठीक हैं और उनका सही से इलाज चल रहा है। वो अपने फैंस को समय-समय पर अपना हेल्थ अपडेट भी देती रहती हैं। इसी बीच हिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शादी को लेकर एक खास पोस्ट किया है जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं।
हिना की इंस्टा स्टोरी ने लोगों को किया हैरान
हिना खान लगातार कुछ दिनों से अपीन इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसे पोस्ट कर रही हैं जिन्हें देख लोगों को लग रहा है कि वो अब जल्दी से रिकवर कर रही हैं। हाल ही में डिनर डेट पर वो बहुत ही खुश दिखाई दे रही थीं। वह अपना फेवरेट फूड इन्जॉय कर रही थीं।
क्या शादी करने जा रही हैं हिना खान?
अब हिना खान का एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। हिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- डॉट डिस्टैब मैं शादीशुदा हूं। मैं पहले से ही बहुत डिस्टैब हूं। इस बात से ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस या तो अपनी शादी की बात कर रही हैं या फिर जल्द वेडिंग होने की सूचना दे रही हैं।
'गलत तरीके से शादी न करें'
वहीं हिना खान के दूसरे पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया जिसमें उन्होंने लिखा है- देर से शादी करने के कारण कोई नहीं मरा लेकिन गलत तरीके से शादी करने के कारण कुछ लोग मरे। एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने लोगों को थोड़ा कंफ्यूज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications