कैंसर का दर्द झेल रहीं हिना खान ने उठाया ट्रिमर और सिर का किया ऐसा हाल, वीडियो देख रोने लगे हैं लोग

Hina Khan Bald Look: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हिना इस समय बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 36 साल की उम्र में ही उनका सामना इस तरह के गंभीर बीमारी से हुआ है। हालांकि एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी है और वह इससे डटकर मुकाबला कर रही है।

हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर
हिना खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेस्ट कैंसर की खबर लोगों को दी थी। इस खबर को जानने के बाद हर कोई शॉक्ड हो गया था। फिलहाल हिना खान सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं औल लोगों को अपने ट्रीटमेंट के बारे में सारी जानकारी दे रही हैं। हिना खान के फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ मांग रहे हैं।

hina khan

हिना खान ने मुंडवाया अपना सिर
हिना खान इस बीमारी से लड़ने के लिए कीमोथेरेपी की मदद ले रही हैं। हालांकि कीमोथेरेपी की वजह से हिना के बाल काफी ज्यादा झड़ रहे थे। इसलिए उन्होंने अपने शॉर्ट हेयर करवाए थे, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। लेकिन शॉर्ट हेयर के बाद भी हिना खान के तकिये से लेकर हर जगह बाल झड़ रहे थे। अब इसी परेशानी के चलते हिना खान ने अपना सिर पुरी तरह से मुंडवा लिया है।

बाल्ड होते हुए हिना खान के निकले आंसू
आंखों में आसूं लिए हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ट्रीमर की मदद से अपना सिर मुंडवाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खुद ही अपने सारे बाल काट रही हैं और आखिरकार गंजी हो जाती हैं।

हिना खान ट्रिमर उठाती हैं और बाल काट देती हैं
वीडियो में हिना खान दिखा रही है कि कैसे सिर्फ सिर पर हाथ फेरने से ही उनके काफी सारे बाल निकल रहे है। इसीलिए इस परेशानी को देखते हुए अब वह बाल्ड होना चाहती हैं। वीडियो में हिना खान ट्रिमर उठाती हैं और फिर खुद दिल पर पत्थर रखकर अपने बालों को काटने लगती हैं।

वीडियो में दिखा हिना खान का बाल्ड लुक
वीडियो में हिना खान कहती हैं- मैं अपने बाल्ड लुक को भी बेहद खूबसूरती से दिखाउंगी। इस वीडियो के कैप्शन में हिना ने लिखा है- मेरे इस सफर के सबसे मुश्किल टाइम को नॉर्मल करने की ये एक कोशिश है। हमारी ताकत और हमारा धैर्य ही शांति है। अगर हम अपना दिमाग लगा लें, तो कुछ भी चीज मुश्किल नहीं है।

वीडियो देख भावुक हुए फैंस
हिना खान की पॉजिटीविटी और उनका ऐसा बोल्ड अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हर कोई उनके इस जज्बे की जमकर तारीफ कर रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस भी इमोशनल भी हो रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान अक्सर कीमोथेरेपी के सेशन के वक्त के दर्द के साथ तस्वीर शेयर करती नजर आती हैं। इन तस्वीरों में उनका दर्द साफ झलकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+