कीमोथेरेपी से हिना खान ने पहले खोए बाल, अब आंखों में बची एक पलक, बोलीं-'इस मुश्किल समय को...'

Hina Khan Chemotherapy: टीवी एक्ट्रेस हिना खान बुरे दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। जिसके कारण उनकी अब तक कई बार कीमोथेरेपी हो चुकी है। कैंसर के इलाज की वजह से उन्होंने अपने बाल खो दिए और अब हिना की पलकें भी नहीं बचीं।

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसे देख उनके फैंस परेशान हो गए। दरअसल, इस पोस्ट में हिना ने अपनी आंखों की झलक दिखाई है जिसमें एक्ट्रेस की आंख की पलक गायब नजर आई। फोटो में हिना की आंख में केवल एक ही पलक दिखाई ही।

Hina Khan

हिना खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'जानना चाहते हो कि मेरा फिलहाल मोटिवेशन का सोर्स क्या है? कभी ये एक मजबूत और खूबसूरत ब्रिगेड का हिस्सा थी, जो मेरी आंखों की शोभा बढ़ाती थी। मेरी लंबी और सुंदर पलकें, बहादुर, अकेली योद्धा, मेरी आखिरी पलक ने मेरे साथ खड़ी है और लड़ रही है। मेरी इस आखिरी पलक से ही मुझे प्रेरणा मिलती है। इस मुश्किल समय को भी पार कर लेंगे।'

हिना खान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरी आखिरी पलक ने मेरे साथ सब कुछ लड़ा है। मेरे कीमो के आखिरी में ये एक पलक मेरी प्रेरणा है। हम इसे पूरी तरह से देखेंगे। मैंने कभी भी नकली पलक नहीं लगाई है लेकिन अब शूट के लिए मुझे लगानी पड़ेगी। उम्मीद है कि जल्द सबकुछ ठीक हो जाएगा।'

हिना खान का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट कर उन्हें हिम्मत दे रहे हैं। बता दें कि, इस साल एक्ट्रेस ने अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह तीसरी स्टेज पर है। हिना का लगातार इलाज चल रहा है और अब तक उनकी कई बार कीमोथेरेपी हो चुकी है। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में भी हिना लगातार काम पर फोकस कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+