मोनोकिनी में Hina Khan हुईं बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स बोले- ‘शर्म आनी चाहिए’
एक्ट्रेस हीना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मोनोकिनी पहन कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की जिसको लेकर वह ट्रोल हो गईं।
मुबंई, 25 जून: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हीना खान अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड लुक से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। हाल ही में उन्होंने मोनोकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन, इन तस्वीरों को लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

हीना खान ने शेयर की तस्वीरें
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी तस्वीरों से चर्चा में आ जाती हैं। वह कभी अपने कातिलाना अंदाज या फिर देसी अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। वहीं एक बार फिर उन्होंने अपनी बोल्डनेस से फैंस को हैरान कर दिया। हीना खान ने अपने लेटेस्ट मोनोकिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसको लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
मोनोकिनी में हुई बुरी तरह ट्रोल
बता दें कि, हीना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सी ग्रीन कलर की मोनोकिनी पहन कर हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हिना ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "सूरज को भिगो दो माननीय।" हिना खान के इस लुक को एक तरफ फैंस ने काफी पसंद किया तो वहीं दूसरी तरफ वह इस लुक को लेकर तेजी से ट्रोल हो रही हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
हिना खान की इन तस्वीरों को कुछ ने उनके धर्म से जोड़ा और याद दिलाया कि वह एक मुस्लिम हैं। वहीं कुछ ने यह कमेंट करते हुए कहा कि हीना खान को शर्म आनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि- पीछे जो पानी है उसमें ही आपको डूब जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मुस्लिमों का नाम खराब कर रखा है'। इसके अलावा कुछ ने तो उनको एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का कॉपी तक कह डाला।

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं हीना खान
आपको बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब हीना खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं। हीना खान अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। लेकिन, उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications