कैंसर के तीसरे स्टेज में हिना खान का हुआ ऐसा हाल, दर्द से कहराते हुए कह दी ये बड़ी बात

Hina Khan Health Update: टीवी एक्ट्रेस हिना खान पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और फिलहाल उनका ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है।

हिना खान ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
हिना खान ने अपने कैंसर के बारे में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए ही बताया था। हिना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं और अपने हेल्थ से जुड़े अपडेट्स फैंस को दे रही हैं। हिना खान ने हाल ही में बताया है कि उन्हें अब कपड़े फिट नहीं हो रहे हैं। आखिर क्या हुआ है हिना खान के साथ।

Hina Khan

हिना खान ने कहा- मुझे कपड़े फिट नहीं हो रहे हैं
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है- हर लड़की के पास कम से कम एक जोड़ी ऐसी जींस होती है, जिसके बारे में वो सोचती है कि एक दिन उसमें फिट हो जाएगी। सिर्फ एक जोड़ी जींस नहीं। इन दिनों मेरी अलमारी में हर चीज की यही कहानी है। मुझे कुछ भी फिट नहीं हो रहा है, लेकिन कोई बात नहीं, अभी के लिए अच्छी खान-पान की आदतें और स्वस्थ शरीर ज्यादा जरूरी है।

हिना खान ने शेयर की थी प्यारी फोटो
इससे पहले हिना खान ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह घर की खिड़की से खुले आसमान को देख रही थीं। उन्होंने कैप्शन में दिल और हीलिंग वाला इमोजी लगाया था और साथ में कैप्शन में लिखा था- है ना।

हिना खान ने खुद बताया था कैंसर के बारे में
आपको बता दें कि हिना खान ने गत 28 जून 2024 को लोगों को बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उनकी कीमोथेरेपी भी हो रही है। हिना खान ने कहा था कि उन्होंने इस बीमारी के बारे में जानने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी है। उन्हें यकीन है कि वह इस जंग को जीत जाएंगी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने बालों को कटवाते हुए भी एक वीडियो शेयर किया था। फिलहाल हिना खान इस हालत में भी शूटिंग और वर्कआउट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+