कीमोथेरेपी से पहले Hina Khan ने कटवाए अपने बाल, मां का हुआ रो-रोकर बुरा हाल, लिखा इमोशनल नोट

Hina Khan Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। एक्ट्रेस ने जब से ये खबर फैंस के साथ शेयर की है तो उनको लेकर काफी चिंतित हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कीमोथेरेपी से पहले अपने बाल कटवाते हुए नजर आईं।

हिना खान मजबूती से ब्रेस्ट कैंसर की जंग लड़ रही हैं। अब उन्होंने कीमोथेरेपी से अपने बाल कटवाने का वीडियो शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए नजर आईं लेकिन बेटी का ऐसा हाल देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Hina Khan

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान अपने बाल कटवा रही हैं तो वहीं पीछे से उनकी मां की रोने की आवाज आ रही है। ये देखकर हिना खुद को रोक नहीं पाईं और अपनी मां को चुप करा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आप बैकग्राउंड में मेरी मां की कश्मीरी भाषा में विलाप करती हुई आवाज सुन सकते हैं, क्योंकि उन्होंने खुद ये सब देखने के लिए तैयार किया था क्योंकि उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी।'

हिना खान ने आगे लिखा, 'दिल तोड़ने वाली भावनाओं के लिए हम सभी के पास शब्द नहीं हैं। जो महिलाएं ये लड़ाई लड़ रही हैं, मुझे पता है कि यह कठिन है, मैं जानती हूं कि हममें से ज्यादातर लोगों के लिए, हमारे बाल वह ताज हैं जिन्हें हम कभी नहीं उतारते। लेकिन क्या होगा यदि आप इतनी कठिन लड़ाई का सामना कर रहे हों कि आपको अपने बाल- अपना गौरव, अपना ताज खोना पड़े? यदि आप जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे। और मैं जीतना चुनती हूं।'

हिना खान ने अपने पोस्ट में बताया है कि वह अपनी इस कहानी को रिकॉर्ड कर रही हैं ताकि ये जर्नी लोगों के लिए हिम्मत बने। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अंत में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल सहित उन सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया जो यात्रा में उनका समर्थन कर रहे हैं। फिलहाल फैंस उनके कैंसर से रिकवर होने की दुआ मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+