Hina Khan: 8 कीमोथेरेपी सेशन के बाद भी हिना खान का कैंसर से नहीं छूटा पीछा, बुरी हलत में कहा- 'अभी तो और दर्द'
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान पिछले काफी समय से परेशानियों से घिरी हुई हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। एक्ट्रेस इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और फिलहाल कीमोथेरेपी की मदद से अपना इलाज करवा रही हैं।
8 कीमोथेरेपी सेशन्स ले चुकी हैं हिना खान
आपको बता दें कि हिना खान कैंसर से रिकवरी के लिए अब तक 8 कीमोथेरेपी सेशन्स ले चुकी हैं और ऐसे में वह एक अलग तरह के दर्द में भी हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि 8 कीमो सेशन्स के बाद भी कैंसर ने उनका पीछा नहीं छोड़ा है। वह अभी भी इस जानलेवा बीमारी के घेरे में हैं।

कैंसर ने नहीं छोड़ा है हिना खान का साथ
हिना खान ने खुद बताया है कि भले ही उनके 8 कीमो सेशन्स पूरे हो गए हैं लेकिन उनका ट्रीटमेंट अभी आगे जारी रहेगा क्योंकि कैंसर ने उनका साथ नहीं छोड़ा है। हालांकि वह धीरे धीरे रिकवर कर रही हैं पर अभी भी काफी कुछ बाकी है। उन्हें अभी भी काफी दर्द सहना है। कैंसर उनका पीछा जल्दी से नहीं छोड़ेगा।
लाइफ के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं हिना
कैंसर से जंग लड़ रही हैं हिना खान कैंसर से जूझ रहीं हिना खान लगातार अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। वो अपने इलाज के दौरान के पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
हिना खान ने शेयर किया था इमोशनल वीडियो
कुछ दिनों पहले हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया था जिसने उनके फैंस को इमोशनल कर दिया था। उस वीडियो में हिना खान ने ये मैसेज दिया था कि लोग अपनी जिंदगी में किस तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे होंगे।
'साल 2024 में मैंने बहुत कुछ नया सीखा है'
वहीं हिना खान ने अपनी एक और पोस्ट में कहा था- साल 2024 में मैंने बहुत कुछ नया सीखा है। कई मुश्किलें आईं मेरे रास्ते में। मैंने देखा कि कैसे पूरी जिंदगी पलक झपकते ही बदल जाती है। इसके बाद वह वीडियो में कहती हैं- मैंने ये भी सीखा है कि अपनी सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है। सबसे पहले मैं अपनी हेल्थ का ख्याल रखूंगी।












Click it and Unblock the Notifications