'सब खत्म होना जरूरी', कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का पोस्ट देख घबराए लोग, क्या हुआ एक्ट्रेस को?
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इस समय मुश्किल भरे दौर से गुजर रही हैं। हिना खान को साल 2024 में पता चला था कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। फिलहाल उनके 8 कीमोथेरेपी सेशन्स हो चुके हैं लेकिन अब भी वह इस जानलेवा बीमारी के दर्द से पीछा नहीं छुड़ा पाई हैं।
हिना खान का हेल्थ अपडेट
हिना खान अपनी इस बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं। हिना अक्सर अपने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस क फैंस परेशान हो गए हैं।

हिना खान के पोस्ट को देख घबराए लोग
-आपको बता दें कि हिना खान ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक बड़ी बात कही है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा हुआ है कि कुछ नया शुरू होने के लिए सब खत्म होना जरूरी होता है। उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस डर गए हैं।
-हालांकि हिना खान ने जो कुछ भी शेयर किया वो हो सकता है कि सिर्फ फैंस को मोटिवेट करने के लिए हो, लेकिन फिर भी लोग ये सोचने पर मजबूर हो गए कि हिना खान आखिर क्या कहना चाहती हैं।
'किसी भी चीज की शुरुआत के लिए सब खत्म होना जरूरी'
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जो तस्वीर शेयर की है उसमें लिखा हुआ है- कुछ ब्रिज खूबसूरत होते हैं जब वो जल जाते हैं। जब आप पहले जैसे नहीं रहते, जब आप डिसाइड करते हो कि आप अपने पुराने वर्जन को पीछे छोड़ देंगे तो उसमें भी एक सुकून है। किसी भी चीज की शुरुआत के लिए सबकुछ खत्म होना बेहद जरूरी होता है।
कैंसर को लेकर हिना खान ने कही ऐसी बात
-विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस हिना खान ने कहा है- जब मुझे कैंसर का पता चला तो 2-3 दिन के अंदर ही मेरा इलाज शुरू हो गया था। मुझे पता है कि इस तरह के मुशकिल हालात में समय गंवाना नहीं चाहिए।
-हिना खान ने आगे कहा है- मैं आयुष्मान भारत जैसी सरकार की पहलों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैंने इसे टाटा मेमोरियल अस्पताल और कई अन्य अस्पतालों में देखा है। लोगों को अब समय पर इलाज का मौका मिला है जो बहुत महत्वपूर्ण है।
हिना खान का कमबैक
हिना खान के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों से भरा था। हालांकि अब वह ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है। वह कैंसर की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं इस साल की शुरुआत में ही हिना खान ने कमबैक किया है। हिना खान इस समय 'गृहलक्ष्मी' वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications