बाल कटवाने के बाद हिना खान ने मुंडवाया सिर, कैप से एक्ट्रेस ने किया कवर, वीडियो वायरल

Hina Khan Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 36 साल की एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। इसके बावजूद कठिन समय में हिना बड़ी हिम्मत से कैंसर का सामना कर रही हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया।

हिना खान ने कुछ समय पहले कीमोथेरेपी की वजह से पहले बाल कटवा लिए थे। लेकिन अब एक्ट्रेस ने पूरी तरह से अपने बाल मुंडवा लिए हैं। हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके सिर पर एक भी बाल नहीं हैं और उन्होंने कैप पहनकर उसे कवर किया है।

Hina Khan

हिना खान ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें सफेद रंग की टी-शर्ट और टोपी पहने हुए देख सकते हैं। इसमें एक्ट्रेस ने अपना सिर कैप से ढका हुआ है। नो-मेकअप लुक में हिना खान कॉन्फिडेंस के साथ स्किनकेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन करती हुई नजर आ रही हैं। अब ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस हिना खान के नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।

हिना खान की वीडियो पर अब लगातार उनके फैंस कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह बालों के साथ और बिना बालों के भी काफी सुंदर दिखती हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आप सबसे मजबूत महिला हैं।' एक ने लिखा, 'आपके बेहतर स्वास्थ के लिए हम प्रार्थना करते हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'सबसे मजबूत महिला। ढेर सारी दुआएं आपके लिए।'

बता दें कि, कैंसर के जूझ रही हिना खान इलाज के साथ-साथ अपने काम पर भी फोकस कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कीमोथेरेपी सेशन के बाद सेट से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह शूटिंग के लिए तैयार हो रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बाल कटवाने के बाद विग लगाया हुआ था। हिना खान के फैंस की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर वह एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+