'अगर सुंदर नहीं रही तो प्यार करोगे?' कैंसर से जूझ रही हिना खान ने पूछा सवाल, बॉयफ्रेंड रॉकी ने किया ऐसे रिएक्ट
Hina Khan Boyfriend Rocky Jaiswal: टीवी एक्ट्रेस हिना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बीते कुछ दिनों से ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज 3 से गुजर रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पोस्ट शेयर अपडेट्स साझा करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बॉयफ्रेंड रॉकी से एक सवाल पूछा।
हिना खान इस वक्त जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस की कीमोथेरेपी शुरू हो चुकी है। इस वजह से उन्होंने अपने सारे बाल कटवा लिए हैं। ऐसे वक्त में हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल उनके साथ खड़े हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट कर ऐसा सवाल पूछा जिसके बाद रॉकी के जवाब ने दिल जीत लिया।

दरअसल, हिना खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह ग्रीन-पिंक चेक शर्ट में पोज दे रही होती हैं। जिसके बैकग्राउंड में द ग्रेट गैटस्बी का गाना लगाया है। इस गाने के जरिए वह अपने फैंस से पूछती हैं कि, 'जिस तरह से तुम मेरे साथ एक बच्चे की तरह खेलते थे। क्या तुम तब भी मुझसे प्यार करोगे जब मैं जवान और सुंदर नहीं रहूंगी? क्या तुम तब भी मुझसे प्यार करोगे जब मेरे पास मेरी दुखती आत्मा के अलावा कुछ नहीं होंगी?'
इस वीडियो को शेयर कर हिना खान ने कैप्शन में लिखा, क्या तुम करोगे? इस पोस्ट में बॉयफ्रेंड रॉकी ने कमेंट कर लिखा, 'हमेशा करुंगा।' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी लगाया। रॉकी के इस जवाब ने फैंस का ध्यान खींच लिया। अब हिना खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेमस हुईं हिना खान लंबे समय से रॉकी को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया। वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। हिना खान की कैंसर की जंग के दौरान भी रॉकी उनका काफी अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। फिलहाल फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications