'उसने मुझे वक्त पर दवा नहीं दी', आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद ये किसकी 'दुल्हन' बनीं हिमांशी खुराना?
Himanshi Khurana Bridal Look Viral: पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर हिमांशी खुराना ने जब से एक्टर और मॉडल आसिम रियाज से ब्रेकअप किया है तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने कुछ साल तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन हाल ही में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।
रिएलिटी शो में नजर आए आसिम रियाज
बीते दिनों आसिम रियाज टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आए थे। आसिम ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी और कई कंटेस्टेंट से झगड़ा कर लिया था, जिसके बाद उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया था।

हिमांशी खुराना का ब्राइडल लुक
वहीं अब आसिम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। हिमांशी ने नथ, मांग टीका, चोकर नेकलेस और रानी हार से अपना खुद को सजाया है। उन्होंने चूड़ा और कलीरे भी पहने हुए हैं।
'उसने मुझे वक्त पर दवा नहीं दी'
लोग हिमांशी खुराना के इस ब्राइडल लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि हिमांशी ने अपने इस खास पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। उनके वीडियो में बैकग्राउंड में आवाज है- वो जहर देता तो दुनिया की निगाह में आ जाता, तो ये किया कि मुझे वक्त पर दवा नहीं दी। हालांकि कुछ लोग उनका ये लुक देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि ये किसी प्रोजेक्ट के लिए हो सकता है।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
हिमांशी खुराना की इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है। वहीं कुछ फैंस आसिम रियाज को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि अच्छा हुआ कि आपने आसिम से ब्रेकअप कर लिया है।
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात
आपको बता दें कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। इस शो में ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। हिमांशी ने आसिम के लिए अपनी एंगेजमेंट तक तोड़ दी थी। शो से बाहर आने के बाद कुछ सालों तक दोनों साथ रहे लेकिन फिर धर्म के चलते दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications