DDLJ की हिमानी शिवपुरी की पति के मौत के बाद ऐसी हो गई थी हालत, बोलीं- 'मेरे बच्चों को अकेला...'
दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने उन दिनों को याद किया कैसे उन्होंने पति ज्ञान शिवपुरी के निधन के बाद अपना एक्टिंग करियर को छोड़ने के बारे में सोचा था।
मुंबई, 1 सितंबर: फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है। आज भी एक्ट्रेस को उनके मशहूर किरदारों से याद किया जाता है कभी मां तो कभी कॉमेडी रोल्स के जरिए एक्ट्रेस ने खूब फैंस को एंटरटेन किया है। लेकिन बड़े पर्दे पर वह मुस्कुराती हुई हिमानी शिवपुरी की जिंदगी में एक ऐसा पल भी आया जब वह पूरी तरह से टूट चुकी थीं।

जब हिमानी शिवपुरी के पति की हुई थी मौत
दरअसल, हिमानी शिवपुरी ने उन दिनों को याद किया जब उन्होंने 1995 में अपने पति ज्ञान शिवपुरी को हमेशा के लिए खो दिया। उस वक्त एक्ट्रेस अपना एक्टिंग करियर छोड़ने का मन बना चुकी थीं। एक्ट्रेस ने इसे अपने जीवन का सबसे कठिन और निराशाजनक दौर बताया।

एक्टिंग करियर छोड़ना चाहती थीं एक्ट्रेस लेकिन...
ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, हिमानी शिवपुरी ने बताया कि, "अपने पति की हुई अचानक मौत के बाद, कई बार मैंने गंभीरता से अभिनय छोड़ने पर विचार किया। मुझे एक मां के रूप में शो में जाने के लिए अपने बच्चे को घर पर छोड़ना बुरा लगता था। क्योंकि हमारे पास ज्यादा पैसा नहीं था, इसलिए मेरे पास काम करने के अलावा कोई और चारा नहीं था"।
मुझे फिल्मों में काम करने के लिए प्रेरित किया
इसके अलावा हिमानी ने खुलासा किया, "मेरा मानना था कि बॉलीवुड वह जगह है जहां अभिनेत्रियों से खुद को दिखाने की उम्मीद की जाती थी। मैं अपने दिवंगत पति ज्ञान शिवपुरी से मिलने तक नाटक और थिएटर से संतुष्ट थी, जिन्होंने मुझे फिल्मों में काम करने के लिए प्रेरित किया"।

एक्टिंग करियर एक्ट्रेस के लिए कितनी बड़ी चुनौती
जब उनसे पूछा गया कि अभिनय को करियर के रूप में लेना उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण था, तो उन्होंने जवाब दिया, "उस समय, मनोरंजन उद्योग में कदम रखना मुश्किल था, और परिवार में किसी ने भी मेरे करियर के चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया था"।
'महिलाओं के लिए शायद ही कभी यह आसान होता है कि..'
कई टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रही अभिनेत्री ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और कहा, "उन दिनों के तनाव और कठिनाई को भूलना मुश्किल है। मुद्दा यह है कि महिलाओं के लिए शायद ही कभी यह आसान होता है, चाहे घर पर हो या काम पर। लेकिन मैंने कभी हार नहीं माननी सीखी और जीवन की सभी बाधाओं के खिलाफ हमेशा खड़ी रही।"

हिमानी शिवपुरी का करियर
हिमानी शिवपुरी फिलहाल कॉमेडी ड्रामा 'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी अम्मा के रूप में नजर आ रही हैं और इसके अलावा वह 'हम आपके हैं कौन..!', 'कभी खुशी कभी गम...' जैसी कुछ बड़े बैनर की फिल्मों में नजर आई थीं। इसके अलावा लिस्ट में 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी और भी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications