हिजाब विवाद-जावेद अख्तर ने कहा मैं कभी हिजाब के पक्ष में नहीं रहा लेकिन क्या ये ही.....
मुंबई, 19 फरवरी: कर्नाटक के कालेज में शुरू हुआ हिजाब विवाद अब देश की सर्वोच्च न्यायलय में पहुंच चुका है। अब सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगी। राजनीतिक और संप्रादायिक रंग ले चुके इस कर्नाटक हिजाब विवाद पर अब तक कई नेता और बॉलीवुड हस्तियां अपने विचार व्यक्त कर चुके है। वहीं अब मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने हिजाब विवाद पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और लड़कियों को डराने-धमकाने की अलोचना की।

जावेद अख्तर ने कहा हिजाब के पक्ष में नहीं लेकिन
मैं कभी भी हिजाब या बुर्का के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी उस पर कायम हूं, लेकिन साथ ही मेरे मन में इन गुंडों की भीड़ की घाेर निंदा करता हूं। ये गहरी अवमानना के अलावा और कुछ नहीं है, जो लड़कियों के एक छोटे समूह को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं । क्या उनके हिसाब से ये ही मर्दानगी है। अफ़सोस की बात है।

जावेद अख्तर ने इस मुद्दे पर बोली दो टूक बात
जावेद अख्तर ने लड़कियों को घेर कर डराने धमकाने की निंदा की। सोशल मीडिया पर आए दिन समसमायिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने वाले जावेद अख्तर ने इस मुद्दे पर दो टूक होकर अपने विचार रखे हैं। बुर्के और हिजाब पहनने के पक्ष में ना खड़े रहकर भी उन्होंने गुंडा शब्द इस्तेमाल कर अपनी निंदा व्यक्त की है।

जानें क्या है हिजाब विवाद
बता दें कर्नाटक में पिछले दो हफ्ते से कालेजों में हिजाब पहनने को लेकर मचा हुआ था। दरअसल, कर्नाटक में नई यूनिफॉर्म पॉलिसी लागू हुई है। जिसके तहत उडुपी जिले में 6 छात्राओं को क्लास में बैठने से रोका गया, क्योंकि वो हिजाब पहनकर आई थीं। सबसे पहले कर्नाटक के उडि़पी जिले में एक कालेज में मुस्लिम छात्राओं को कालेज में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसका छात्राओं ने विरोध जारी कर दिया। इसके बाद दूसरे कालेज में जब ये बैन हुआ तो ये विरोध और बढ़ गया और कुछ छात्राएं इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंच गई। जहां इस मुद्दे पर सुनवाई चल ही रही थी कि हिजाब में विरोध प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के बीच पहुंच कर कुछ लोगों ने भगवा गमछा डालकर जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया। जिस पर वहां मौजूद एक लड़की ने अल्लाह हो अकबर कहकर काउंटर कर दिया। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications