Hiccups & Hookups: मां बेटी के सामने, बेटी ब्वॉयफ्रेंड के सामने कर रहीं सबकुछ, लारा के शो का ट्रेलर वायरल

मुंबई, 15 नवंबर: बीते कुछ वक्त से एक्टिंग से दूर लारा दत्ता अपने पहले वेब शो हिकप्स एंड हुकअप्स के साथ वापस आ गई हैं। इस वेब शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर रिलीज होते ही यू्ट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरलो हो गया। इसकी वजह से इसमें दिखाया गया रिश्तों का रूप। भाई-बहन, मां-बेटी के बीच ट्रेलर में काफी बोल्ड किस्म की चीजें दिखाई गई हैं, जिसे न्यू नॉर्मल कहा गया है। शो को कुणाल कोहली ने निर्देशित किया है, ये 26 नवंबर से लायंसगेट प्ले पर आएगा।

सिंगल मदर की भूमिका में लारा

सिंगल मदर की भूमिका में लारा

हिकप्स एंड हुकअप्स के सोमलवार को रिलीज हुए ढाई मिनट के ट्रेलर में लारा दत्ता और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिकाओं में हैं। लारा दत्ता इसमें 40 साल की वसुधा नाम की एक सिंगल मदर के किरदार में हैं, जिंदगी में प्यार की तलाश में हैं। प्रतीक उनके भाई बने हैं और शिनोवा उनकी बेटी है। यह शो इसी परिवार के बारे में है, जो अपने अंतरंग मुद्दों पर एक दूसरे से बेहद खुलकर बात करते हैं। इस परिवार में कोई फिल्टर नहीं है और इसी तरह रहना पसंद करते हैं।

शुरुआत ही भाई-बहन की डेटिंग पर बातचीत से

शुरुआत ही भाई-बहन की डेटिंग पर बातचीत से

शो का ट्रेलर प्रतीक (अखिल) के एक डेटिंग ऐप पर लारा की प्रोफाइल पढ़ते हुए शुरू होता है। जिसमें वो कहता है कि ये तो एफआईआर रिपोर्ट की तरह है, जिसमें तिलों की बात की जा रही है। अखिल खुद को डेटिंग गेम और रिश्तों में एक विशेषज्ञ मानता है, वहीं लारा की बेटी काय (शिनोवा) को अपनी माँ की मौजूदगी के बावजूद अपने घर में किसी लड़के के साथ रोमांस करने में कुछ भी अजीब नहीं लगता। ये इसको नया नॉर्मल मानते हैं।

अपने रोल पर क्या बोलीं लारा दत्ता

अपने रोल पर क्या बोलीं लारा दत्ता

अपने रोल के बारे में बात करते हुए लारा ने कहा कि मेरे लिए वसुधा का रोल करना काफी मजेदार रहा। वसुधा के चरित्र की कई परतें हैं। वो जिस तरह की स्थितियों और परिदृश्यों में वह खुद को पाती है, ऐसा सामना कई लोग करते होंगे। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक हमारे शो पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

निर्देशक क्या कहते हैं

निर्देशक कुणाल कोहली का कहना है कि हम परफेक्ट परिवार को दिखाने के लिए अक्सर माता- पिता से विभिन्न मुद्दों पर बात करने से बचते हैं। ये एक सीरीज है जिसमें आजकल के रिलेशनशिप कैसे होते हैं और कितने जटिल होते हैं, इस पर बात करने की कोशिश की है। ये एक ईमानदर और मॉडर्न फैमिली हैं जो टेबल पर सेक्स जैसे मुद्दों पर बात करती है। लॉयंसगेट प्ले पर रिलीज होने वाले इस शो में लारा और प्रतीक के अलावा इसमें दिव्या सेठ, नासर अब्दुल्ला, खालिद सिद्दीकी, मेयांग चांग, ​​​​मीरा चोपड़ा और अयन जोया दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+