Hera Pheri 3: साजिद नाडियाडवाला ने सुलझाया अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच का विवाद, जानिए कैसे?
Hera Pheri 3: परेश रावल की हेरा फेरी 3 में फिर से वापसी हो गई है। पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी,जिसके बाद अक्षय कुमार ने उनपर केस कर दिया था। इसके बाद फिल्म पर बादल के संकट मंडराने लगे। लेकिन अचानक से परेश ने फिल्म में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी। तब ये खबर आई कि आखिर अक्षय और परेश के बीच सुलह कैसे हुई। इसकी जानकारी अब सामने आई है।
पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान ने दोनों के बीच का ये मनमुटाव खत्म करवाया है। इसकी पुष्टि साजिद के भाई और प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने की है।

फिरोज ने कहा, मेरे भाई साजिद और अहमद खान की वजह से 'हेरा फेरी' की टीम एक बार फिर से एकसाथ आई है। इस विवाद को सुलझाने में मेरे भाई साजिद का हाथ है। उसने अपने कई दिन इसमें खपाए हैं। 50 साल से भी पुराना हमारा रिश्ता है। अहमद ने भी कोशिश की है। ये अहमद और साजिद के प्यार और गाइंडेंस का ही नतीजा है कि अब सब पॉजिटिव है। अक्षय जी का भी हमे खूब सपोर्ट मिला। 1996 से ही हमारा बॉन्ड अच्छा है। वो पूरे मामले के दौरान अच्छे से पेश आए। प्रियन जी (प्रियदर्शन), परेश जी और सुनील जी भी बहुत सपोर्टिव थे। अब हम एक अच्छी और खुशनुमा फिल्म बनाने की उम्मीद कर सकते हैं।
बता दें, परेश रावल पॉडकास्टर हिमांशू मेहता से बातचीत कर रहे थे। यहां उनसे हेरा फेरी 3 से जुड़ा हुआ सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'कॉन्ट्रोवर्सी कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि जब कोई चीज लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आती है, तो आपको ज्यादा सावधान रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। ऑडियंस ने आपको बहुत सराहा है। आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब हाथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं। पहले भी आने ही वाली थी, लेकिन हमें खुद को और बेहतर बनाना था। आखिर में सब बहुत क्रिएटिव हैं, चाहे प्रियदर्शन हों, अक्षय हों या सुनील। वो मेरे सालों से दोस्त हैं।'












Click it and Unblock the Notifications