Henry Cavill Back As Superman: फिर 'सुपरमैन' बनकर आएंगे हैनरी कैविल, एक्टर ने फैंस को दी खुशखबरी
कैविल ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने सेल्फी वीडियो में सुपरमैन की झलक दिखाई है।
Henry Cavill as Superman: सुपरमैन के फैंस के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। खबर ये कि सुपरहीरो की जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी होने वाली है। दरअसल, सुपरमैन के किरदार के लिए एक बार फिर हैनरी कैविल को एप्रोच किया गया, जिसके बाद अब खुद हैनरी ने फैंस को बताया है कि वे सुपरमैन बनकर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सुपरमैन के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे क्लार्क केंट की भूमिका में जल्द ही नजर आने वाले हैं।

कैविल ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने सेल्फी वीडियो में सुपरमैन की झलक दिखाई है।
एक्टर ने कहा कि आप में से बहुतों ने फिल्म देखी है। मैं ऑफिशियल तौर पर बताना चाहता था कि मैं सुपरमैन के रूप में वापस आ गया हूं। एक्टर ने अपने फैंस को धैर्य बनाए रखने के लिए शुक्रिया भी कहा। कैविल ने कैप्शन में लिखा- आशा का सूर्योदय हो चुका है। सभी का धीरज रखने के लिए शुक्रिया।
बताते चलें कि साल 2016 में आई बैटमैन वर्सेज सुपरमैन- डॉन ऑफ जस्टिस में हैनरी ने सुपरमैन का रोल अदा किया था। इसके बाद काफी वक्त से उन्हें सुपरमैन के रूप में वापस लाने की फैंस मांग कर रहे थे।
बताते चलें कि इससे पहले द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, जॉनसन ने कैरेक्टर को लेकर वारनर ब्रदर्स से संपर्क किया था। हालांकि, ड्वेन ने इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने इंटरव्यू का एक वीडियो भी ट्वीट किया था।












Click it and Unblock the Notifications