जब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को फोन कॉल कर कहा था, 'मुझसे शादी करनी होगी' तो एक्टर ने दिया था ऐसा जवाब
दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने धर्मेंद्र से कहा था कि आपको मुझसे शादी करनी होगी। जानिए इस पर एक्टर का कैसा रिएक्शन था।
Hema Malini And Dharmendra Marriage: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी एक्टिंग के अलावा अक्सर अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। ये तो हर कोई जानता है कि उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से की थी। इसके बाद उनका हिल हेमा मालिनी पर आ गया था। जिससे उन्होंने साल 1980 में दूसरी शादी की थी।
धर्मेंद्र से शादी करना हेमा मालिनी के लिए नहीं था आसान
उस दौर में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के रिश्ते के हर तरफ चर्चे थे। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि ये जानते हुए धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा हैं इसके बावजूद भी हेमा मालिनी उनके साथ अपनी लाइफ आगे बढ़ाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने का फैसला लिया।

धर्मेंद्र से कही थी शादी करने की बात
हेमा मालिनी ने सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यह फैसला उनके लिए इतना आसान नहीं था। उन्होंने कहा था, 'मैं उस वक्त धर्मेंद्र के बहुत करीब थी। हमलोग लंबे समय से साथ थे। इसलिए अचानक किसी और से शादी के बारे में सोचना गलत था। तभी मैंने उनसे कहा, अब आपको मुझसे शादी करनी ही होगी। इस पर उन्होंने कहा- हां, मैं आपसे शादी जरूर करूंगा। और फिर इस तरह हम दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।
एक्ट्रेस का परिवार था शादी के खिलाफ
हेमा मालिनी ने आगे बताया जीवन के इतने बड़े निर्णय लेना उनके लिए इतना आसान नहीं था। इस शादी के लिए उनका पूरा परिवार खिलाफ था वह नहीं चाहते थे कि हेमा मालिनी एक शादीशुदा इंसान से शादी करें। एक्ट्रेस ने बताया, 'कोई भी पेरेंट्स अपनी बेटी के लिए इस तरह की शादी नहीं चाहेंगे। लेकिन उस समय मेरे लिए कौई और फैसला लेना बहुत मुश्किल था'।
धर्मेंद्र ने शादी के लिए किया था धर्म परिवर्तन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर धर्म परिवर्तन किया था। उन्होंने प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया था। प्रकाश कौर से धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं जिनका नाम बॉबी देओल और सनी देओल है। वहीं हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है।












Click it and Unblock the Notifications