Hema Malini को कैसी लगी सनी देओल की Gadar 2? एक्ट्रेस ने कहा- '22 साल बाद भी ये फिल्म...'
Hema Malini Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने पहले हफ्ते 300 करोड़ का कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड तोड़ा है। इस फिल्म से एक्टर का पूरा परिवार बेहद खुश है। वहीं अब हेमा मालिनी ने भी गदर 2 देख ली है। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बताया कि आखिर उन्हें तारा सिंह और सकीना की जोड़ी कैसी लगी।
हेमा मालिनी को कैसी लगी गदर 2?
फिल्म गदर 2 की स्क्रीनिंग के वक्त पूरा देओल परिवार मौजूद था। यहां तक कि सनी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल ने भी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया।। लेकिन एक्टर की सौतेली मां हेमा मालिनी नदारद रहीं। लेकिन अब उन्होंने ये फिल्म देख ली है और साथ ही उन्होंने सनी देओल की जमकर तारीफ की।

एक्ट्रेस ने दिया रिव्यू
सिनेमा हॉल से निकली हेमा मालिनी को जब पैपराजी ने घेरा और एक्ट्रेस से पूछा कि उन्हें गदर 2 कैसी लगी? इस पर हेमा मालिनी ने जवाब देते हुए कहा, मैं फिल्म देखकर आई हूं मुझे बहुत ही अच्छा लगा। जिस चीज की उम्मीद थी फिल्म वैसी ही थी। ऐसा लग रहा था कि 80 के दशक के जमाने की फिल्म के जैसा है। अनिल शर्मा उस दौर को लेकर आए हैं। सनी देओल ने अच्छी एक्टिंग की है और उत्कर्ष शर्मा ने भी बहुत सुंदर एक्टिंग की है।
हेमा ने की सनी देओल की तारीफ
हेमा मालिनी ने आगे सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा, 22 साल के बाद भी सनी देओल और अमीषा पटेल बहुत अच्छे लग रहे हैं। दोनों ने बहुत अच्छा काम किया है। वहीं पुराने गानों को रिक्रिएट करने पर हेमा मालिनी ने कहा, उस वक्त ये गाने इतने हिट हुए थे। उसको वापस दोहराया तो बड़ा अच्छा लग रहा है। फिलहाल हेमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
गदर 2 ने तोड़े रिकॉर्ड
गदर 2 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में 336 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म रविवार को 350 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी। फिल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications