अमिताभ बच्चन की समधन बनना चाहती थीं हेमा मालिनी, पर बेटी ने की थी ऐसी हरकत कि आप सोच नहीं सकते

Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की उम्र भले ही 75 साल हो गई हो लेकिन वह अनी खूबसूरती से आज भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। कहते हैं कि हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्ट्र धर्मेंद्र शादीशुदा होने के बावजूद हेमा मालिनी की सुंदरता पर ही मर मिटे थे।

हेमा मालिनी का 75वां जन्मदिन
बॉलीवुड में आने से पहले ही धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हो चुकी थी लेकिन उनका दिल आया बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हेमामालिनी पर। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम भी किया है और कब दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे, ये किसी को पता ही नहीं चला। आज हेमा मालिनी अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं।

Hema Malini Birthday

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से की थी शादी
हेमा मालिनी एक दक्षिण भारतीय महिला थीं। वहीं धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा और 6 बच्चों के पिता थे, ये बात हेमा मालिनी की मां को पसंद नहीं आ रही थी। उन्हें इस शादी पर एतराज था। उस वक्त हेमा बॉलीवुड की सबसे महंगी और लोकप्रिय एक्ट्रेस थीं।

ईशा देओल का हुआ तलाक
हालांकि बाद में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की थी। कपल की दो बेटियां अहाना और ईशा देओल हैं। आपको बता दें कि हेमा मिलनी की बेटी ईशा देओल ने कुछ समय पहले ही पति भरत तख्तानी को तलाक दिया है। खबर है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे थे।

साल 2012 में हुई थी ईशा देओल की शादी
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि भरत तख्तानी ने ईशा देओल को धोखा दिया है जिसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया। ईशा देओल और उनके बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी और गत 6 फरवरी 2024 को एक बयान जारी करते हुए इस कपल अपने अलग होने की खबर लोगों को दी थी।

हेमा मालिनी के साथ रहती हैं ईशा देओल
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर तलाक की अनाउंसमेंट करने से पहले से ही ये कपल अलग-अलग रह रहा था। खबर है कि ईशा देओल काफी पहले से ही अपनी दोनों बेटियों के साथ मां हेमा मालिनी के घर पर शिफ्ट हो चुकी थीं।

अमिताभ बच्चन की समधन बनाना चाहती थीं हेमा मालिनी
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक समय पर हेमा मालिनी चाहती थी कि उनकी बेटी ईशा दोओल की शादी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन से हो जाए। कहा जाता है कि इस बात के लिए उन्होंने खुद अमिताभ बच्चन से बात भी की थी। लेकिन ईशा देओल को अभिषेक बच्चन पसंद नहीं थे। उस समय ईशा ये कहकर अभिषेक को ठुकरा दिया था कि वह उन्हें बड़े भाई की तरह मानती हैं।

अभिषेक और ईशा देओल की फिल्में
आपको बता दें कि ईशा देओल और अभिषेक बच्चन कई फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके हैं जिनमें धूम (2004), एलओसी-कारगिल (2003), दस (2005) और युवा (2004) का नाम शामिल है। हालांकि दोनों की शादी की बातचीत एक दिन में ही खत्म हो गई थी क्योंकि ईशा देओल ने अपनी मां से साफ मना कर दिया था कि वह अभिषेक से शादी नहीं करना चाहती हैं। इसके बाद साल 2012 में ईशा ने अपने बॉयफ्रेंड भरत से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+