कौन हैं हेमा मालिनी के दामाद भरत तख्तानी? जानें कैसे बनें ईशा देओल के पति करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Bharat Takhtani Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और उनकी पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ईशा देओल अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिलहाल खबर है कि एक्ट्रेस ईशा दओल अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं।

क्या भरत ने ईशा को दिया है धोखा?
कहा जा रहा है कि ईशा देओल ने अपने पति भरत को छोड़ दिया है। दावा किया जा रहा है कि ईशा के पति भरत उन्हें धोखा दे रहे थे जिसके बारे में पता चलने के बाद ही एक्ट्रेस ने अलग होने का फैसला कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ईशा देओल के पति भरत तख्तानी और वह कैसे बने करोड़ों की संपत्ति के मालिक।

Bharat Takhtani

ईशा देओल ने साल 2012 में की थी शादी
हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी और उनके पति लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। ईशा देओल ने साल 2012 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड भरत तख्तानी से शादी कर ली थी, जो कि मुंबई में एक मशहूर बिजनेसमैन हैं।

कौन हैं ईशा देओल के पति भरत तख्तानी
भरत तख्तानी का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ हैं। उनके पिता का नाम विजय तख्तानी है जो कि एक बड़े बिजनेसमैन हैं और उनकी मां का नाम पूजा तख्तानी है जो कि हाउसवाइफ हैं। भरत का एक भाई देवेश तख्तानी भी है। भरत ने अपनी स्कूली शिक्षा लर्नर्स अकादमी मुंबई से पूरी की और एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

भरत तख्तानी का बिजनेस और काम
पढ़ाई पूरी करने के बाद भरत तख्तानी बिजनेस की दुनिया में रूचि लेने लगे थे। ऐसे में उन्होंने ग्रेजुएशन करने के बाद अपने पिता के बिजनेस में शामिल होने का फैसला किया था। वह आरजी बैंगल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक फर्म चलाते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक भरत तख्तानी की कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर यानी 165 करोड़ रुपये के आसपास है।

ईशा देओल और भरत तख्तानी की मुलाकात
भरत तख्तानी अपनी पत्नी ईशआ देओल, अपनी दोनों बेटियों और पैरेंट्स के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं। भरत और ईशा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। ईशा और भरत अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे लेकिन उनकी मुलाकात एक इंटरस्कूल प्रतियोगिता के दौरान हुई थी। ईशा देओल ने एक इंटरव्यू मेंबताया था कि जब वह 18 साल की हुईं और उनका प्रोफेशनल करियर शुरू हुआ तो उनका संपर्क भारत से टूट गया था। 10 साल बाद वह फिर से मिले और उनके बीच रोमांस फिर से जाग उठा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+