धरम जी को खुश करने के लिए मैंने... बीवी होकर भी हेमा मालिनी ने नहीं किया ऐसा काम, क्या तभी आई रिश्ते में दरार?
Hema Malini and Dharmendra: 2 मई 1980 का दिन था, जब सिनेमा जगत के दो मशहूर सितारे आपस में शादी के बंधन में बंधे थे। ये दो सितारे कोई और नहीं बल्कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र थे। शादी धूमधाम से नहीं हुई क्योंकि धर्मेंद्र हेमा पहले से ही शादीशुदा थे और उनका दिल हेमापर आ गया था। मगर शादी की खबरें सुन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि ये रिश्ता उस तरह से चला नहीं जैसे कि सबने उम्मीद की थी।
अलग-अलग रहते हैं कपल
शादी के बाद हेमा और धर्मेंद्र के चर्चे हर तरफ होने लगे। मगर जल्द ही दोनों अलग-अलग रहने लगे। भले ही दोनों की शादी को 40 साल से भी ज्यादा हो चुका है मगर दोनों अलग घर में ही रहे। अब हाल ही में हेमा मालिनी के एक इंटरव्यू की खूब चर्चा है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।

किसके साथ रहते हैं धर्मेंद्र?
क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र ने कभी भी अपनी पहली बीवी को तलाक नहीं दिया। बल्कि हेमा से शादी के बाद भी वे प्रकाश कौर और बच्चों के साथ ही रहे। वहीं हेमा बेटियों के साथ अलग घर में। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी के बाद दो बेटियां हुईं, ईशा और अहाना देओल। इन दोनों बेटियों को लेकर हेमा अलग ही रहती थीं। अब हेमा का एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने कभी भी धर्मेंद्र को इंप्रेस करने के लिए कुछ नहीं किया।
हेमा ने पति को लेकर क्या कहा?
'द कपिल शर्मा शो' में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहा था। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र को इंप्रेस करने के लिए उन्होंने कभी खाना नहीं बनाया। हेमा ने कहा कि धरम जी को खुश करने के लिए मुझे कभी खाना नहीं बनाना पड़ा हम दोनों तो काम में काफी बिजी रहते थे।
हेमा ने कही दिल की बात
हेमा ने बताया कि दोनों बेटियों के स्कूल जाने के बाद ही उन्होंने खाना बनाना सीखना शुरू किया। बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी साथ में नहीं रहते हैं। इस बारे में बात करते हुए एक दफा हेमा ने कहा था कि कोई भी औरत अपने बच्चों और पति से अलग नहीं रहना चाहेगी। मगर कभी कभार हालात आपको ऐसा करने पर मजबूर कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications