हेमामालिनी ने पति धमेंद्र और इन खास लोगों के साथ मनाया अपना 73 वां बर्थडे, देखें फोटोज
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमामालिनी ने 17 अक्टूबर को अपना 73वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। हेमामालिनी ने अपना हेमा मालिनी ने अपना बर्थडे पति धर्मेंद्र, बेटी ईशा देओल और फिल्म 'शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी के साथ मनाया। इस खास अवसर पर हेमा मालिनी के साथ मैंचिंग रेड कलर आउटफिट में धर्मेंद्र भी नजर आए। दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। सोशल मीडिया पर इनकी ये फोटो जमकर वायरल हो रही हैं।

हेमा मालिनी धमेंद के संग और भी खूबसूरत नजर आ रही
इन फोटोज में हेमा मालिनी धमेंद के संग और भी खूबसूरत नजर आ रही है। हेमा मालिनी ने ट्विटर हैंडल पर ये फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में हेमा मालिनी के साथ पति धर्मेंद्र, ईशा देओल, रमेश सिप्पी और संजय खान भी दिखाई दे रहे हैं। फोटोज से समझ आ रहा है कि घर पर ही ये पार्टी सेलिब्रेट की।

इस कारण सादगी से मनाया बर्थडे
कोरोना के चलते धमेंद्र लंबे समय से अपने फाम हाउस पर ही हैं। कोरोना संक्रमण के भय से हेमामालिनी ने ग्रेंड पार्टी नहीं की सादगी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इससे पहले हेमामालिनी ने अपनी बेटी ईशा के बर्थ डे पर उसके साथ अपनी फोटो शेयर की थी।

हेमामालिनी इस उम्र में कर रहीं डांस परफॉर्म
हेमामालिनी का जन्म 17 अक्टूबर, 1948 को तमिलनाडु के अमंकुदी में हुआ था। नृत्यांगना और एक्ट्रेस से नेता बनी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद भी हैं। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी से मथुरा सीट पर जीत हासिल की थी। हेमा मालिनी क्लासिकल डांसर भी हैं और इस उम्र में भी वो परफॉर्म करती हैं। भरतनाट्यम में हेमा मालिनी पारंगत हैं। इसके अलावा वो कुचीपुड़ी और ओडिसी नृत्य भी करती हैं'।

1980 में धमेंद्र और हेमा ने की थी लव मैरिज
आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने 1963 में पहली फिल्म से डेब्यू करते हुए हिंदी सिनेमा में एंट्री की थी। 6 साल की उम्र से ही हेमामालिनी नृत्य कर रही हैं। 1980 में उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की थी। फिल्म 'सीता और गीता' की शूटिंग के दौरान ही धर्मेंद्र और हेमा के बीच करीबियां बढ़ी और इस फिल्म के बाद स्क्रीन पर ये जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई। धमेंद्र ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए हेमा मालिनी से ब्याह रचाया था। धमेंद्र की पहली पत्नी से दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं और धमेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications