'लोग ऐसा दिखाते हैं कि...', सनी देओल और ईशा देओल की बॉन्डिंग पर ये क्या बोल गईं हेमा मालिनी?

फिल्म गदर 2 की स्क्रीनिंग में पहली बार ऐसा हुआ जब ईशा देओल को सनी देओल और बॉबी के साथ स्पॉट किया गया। अब भाई-बहनों की इस बॉन्डिंग पर हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया।

Hema Malini On Relationship Dharmendra Family: एक तरफ सनी देओल फिल्म गदर 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। वहीं इस बीच वह अपनी सौतेली बहन ईशा देओल संग बॉन्डिंग को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल, ईशा देओल और बॉबी देओल को साथ में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने अपने सौतेले भाई सनी की फिल्म गदर 2 का जमकर प्रमोशन किया। जिसे देख उनके तमाम फैंस हैरान रह गए। अब इस बीच हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है।

सनी-ईशा की बॉन्डिंग पर बोलीं हेमा मालिनी
हाल ही में NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के परिवार संग बॉन्डिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने भाई-बहनों की मुलाकात पर कहा कि, "मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं, मुझे नहीं लगता कि ये कुछ नया है क्योंकि ये बहुत नॉर्मल है। कई बार वो सब हमारे घर आते हैं, लेकिन हम इसे कहीं भी सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करते हैं। हम उन लोगों में से नहीं हैं जो तस्वीरें लेते हैं और उसे तुरंत पोस्ट कर देते हैं। हम उस तरह का परिवार नहीं हैं"।

Hema Malini

हम सब एकसाथ हैं
हेमा मालिनी ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'हम सब हमेशा से एकसाथ हैं। परिवार में जब कोई भी समस्या हो हम हमेशा एक-दूसरे के साथ हैं। यह अजीब है कि लोग ऐसा कैसे दिखाते हैं कि हमारा परिवार अलग हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है हम हमेशा साथ हैं। कुछ कारणों से, हम शादी में नहीं आए थे और यह एक अलग बात है।'

सनी देओल हमेशा सेलिब्रेट करते हैं राखी
बता दें, हाल ही में खबर आई थी कि इस बार सनी देओल ईशा देओल और अहाना से राखी बंधवाएंगे। लेकिन अब हेमा मालिनी ने इन अफवाह पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि, सनी और बॉबी हमेशा से रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने घर आते हैं। इसका मतलब साफ है कि ये सभी भाई-बहन एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+