Video: फैन ने की फोटो की डिमांड तो भड़क गईं हेमा मालिनी, गुस्से में किया ऐसा काम, देखते रह गए लोग
Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी न सिर्फ एक दमदार एक्ट्रेस हैं बल्कि 75 की उम्र में भी वह अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। वह आज के समय में भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन लाखों दिलों पर राज करती हैं। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहता है।
हेमा मालिनी का वीडियो हुआ वायरल
हेमा मालिनी अक्सर किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस गुलजार की बायोग्राफी 'गुलजार साहब: हजार राहें मुड़कर देखें' के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हेमा मालिनी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

फैन पर भड़क गईं हेमा मालिनी
इस वीडियो में एक्ट्रेस हेमा मालिनी कुछ नाराज नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी लॉन्च इवेंट से बाहर निकल रही हैं। इस दौरान सभी पैपराजी उनकी फोटो लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच एक फैन उनसे फोटो की डिमांड करता हुआ नजर आता है लेकिन हेमा मालिनी उस पर अचानक ही भड़क जाती हैं। वह उस फैन से कहती हैं- सेल्फी लेने थोड़ी आए हैं।
हेमा मालिनी के लुक की हुई तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी ने रेड एंड गोल्डन साड़ी पहन रखी है। खुले बालों में एक्ट्रेस हमेशा की तरह ही काफी प्यारी लग रही हैं। इस लॉन्च इवेंट में हेमा मालिनी के अलावा फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज, दिग्गज लेखक गुलजार, यतिंद्र मिश्रा भी शामिल हुए थे। ये गुलजार साहब की बायोग्राफी है जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
इन इवेंट्स में नजर आईं हेमा मालिनी
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके इस बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में उनके पति धर्मेंद्र से लेकर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शिरकत की थी. इस पार्टी में हेमा और धर्मेंद्र लंबे समय के बाद एक दूसरे के साथ नजर आए थे। फिलहाल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना रखी है लेकिन वह राजनीति में काफी एक्टिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications