धर्मेंद्र ने 44 साल बाद फिर हेमा मालिनी से रचाई शादी! एक दूसरे को पहनाई जयमाला, नहीं आए बॉबी-सनी
Dharmendra And Hema Malini: 2 मई को बॉलीवुड के पावर कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने अपनी 44वीं शादी की सालगिरह मनाई। दिग्गज एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ मनाए इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान उन्होंने पति धर्मेंद्र पर जमकर प्यार लुटाया।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने अपनी शादी की सालगिरह बेटी ईशा देओल के घर पर मनाया गया। इन तस्वीरों में हेमा मालिनी ने पिंक कलर की साड़ी, लाल बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं धर्मेंद्र ने पीच कलर की शर्ट पहनी है। सालिगरह के जश्न के मौके पर दोनों की स्माइल बता रही है कि वह कितने ज्यादा आज भी खुश हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी की सालगिरह के मौके पर एक दूसरे को जयमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। लाल फूलों से बनी इस बड़ी सी जयमाला में दोनों 44 साल बाद भी एक दूसरे के साथ अच्छे लग रहे हैं। इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि कपल ने एक बार फिर शादी कर ली।
More photos for you pic.twitter.com/20naRKL8gA
— Hema Malini (@dreamgirlhema) May 2, 2024
फैंस का कहना है कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को पूरे 44 साल हो चुके हैं लेकिन इस हिट जोड़ी के बीच प्यार आज भी बरकरार है। हेमा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आज घर पर ली गई तस्वीरें।' सालगिरह के मौके पर ईशा देओल भी अपने माता-पिता के साथ नजर आईं लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस खास मौके पर सनी देओल और बॉबी देओल गायब रहे। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है।
Photos from today at home pic.twitter.com/JWev1pemnV
— Hema Malini (@dreamgirlhema) May 2, 2024
बता दें कि, हेमा मालिनी से धर्मेंद्र ने दूसरी शादी की है। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। एक्टर ने अपना धर्म बदलकर हेमा मालिनी से शादी की थी। लेकिन इसके बावजूद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एकसाथ नहीं रहते हैं। बता दें कि, हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है।












Click it and Unblock the Notifications