साउथ ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी हेमा कमेटी रिपोर्ट का किया समर्थन, महिलाओं के शोषण पर की बात

Hema Committee Report: हेमा कमेटी रिपोर्ट आने के बाद मलयालम इंडस्ट्री में हो रहे सेक्सुयल हैरेसमेंट और कास्टिंग काउच के मामलों का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट पर अब तमाम बड़ी एक्ट्रेसेस खुलकर अपनी राय दे रही हैं वहीं कुछ एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती भी सुनाई।

हेमा कमेटी रिपोर्ट पर बोलीं ये एक्ट्रेसेस
1. अनुष्का शेट्टी- 2 सितंबर को अनुष्का शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेमा कमेटी रिपोर्ट से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, 'हम, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की महिलाएं, हेमा कमेटी की रिपोर्ट का स्वागत करती हैं और केरल में WCC के लगातार प्रयासों की सराहना करती हैं, जिसने इस पल का मार्ग प्रशस्त किया है।' पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने तेलंगाना सरकार से यौन उत्पीड़न सब-कमेटी की रिपोर्ट पब्लिश का आग्रह भी किया।

samantha ruth prabhu

2. एक्ट्रेस शीला
हेमा कमिटी रिपोर्ट आने के बाद मलयालम इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शीला ने इसका दिल खोलकर समर्थन किया। इसके अलावा उन्होंने पुलिस और कोर्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि पीड़ित से यौन उत्पीड़न के सबूत मांगे जाते हैं कि उनके साथ गलत हुआ। उन्होंने कहा कि, किसी ने कभी भी नहीं सोचा होगा कि आने वाले समय में हेमा कमेटी रिपोर्ट का गठन होगा। इंडस्ट्री का काला सच लोगों के सामने आएगा।

3. तनुश्री दत्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने #MeToo मूवमेंट के तहत नाना पाटेकर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब हेमा कमेटी रिपोर्ट का समर्थन करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, 'इस रिपोर्ट में इंडस्ट्री की असली स्थिति के काले सच के बारे में बताया गया है। ये एक अच्छी बात है। मुझे समझ नहीं आता कि इसे बनने में इतने साल क्यों लगे? हालात तो रोज बदलते रहते हैं। ऐसी रिपोर्ट्स जल्दी आनी चाहिए। फिर भी, मैं खुश हूं कि ये रिपोर्ट बनी है। मैं चाहती हूं कि बॉलीवुड पर भी एक रिपोर्ट बने।'

4. सामंथा रुथ प्रभु
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हेमा कमेटी रिपोर्ट सामने आने के बाद तेलंगाना सरकार से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के मामलों में एक रिपोर्ट बनाने का अनुरोध किया। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे हिसाब से यह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए सुरक्षित कामकाजी माहौल तैयार करने में सरकार की मदद कर सकता है।'

5. कंगना रनौत
कंगना रनौत ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में हेमा कमेटी रिपोर्ट पर खुलकर बात की थी। साथ ही उन्होंने फिल्मों में आइटम सॉन्ग को गलत बताया और इसकी कड़ी निंदा की। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'महिला हिंसा को बढ़ावा देने वाला वही सेक्सिस्ट सिनेमा पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और, केरल की इस रिपोर्ट के बारे में, मैं इतने लंबे समय से बात कर रही हूं, लेकिन इसका क्या हुआ? कुछ भी नहीं हुआ।'

बता दें कि हेमा कमेटी रिपोर्ट आने के बाद कई एक्ट्रेस ने मलयालम इंडस्ट्री के एक्टर्स पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। अब तक इस मामले में कई बड़े सितारों के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। अब जल्द ही उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: Justice Hema Committee Report: रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने क्यों साध रखी है चुप्पी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+