'लड़कियां भी कम नहीं हैं...' 'हीरामंडी' एक्ट्रेस क्यों बोली ये बात? सुनाई हैरान करने वाली आपबीती
Sanjeeda Sheikh Interview: संजीदा शेख हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई इंटरव्यूज दिये हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा फैंस को बताया, जिसने सबके होश उड़ाकर रख दिये।
Hautterfly को दिये एक इंटरव्यू में संजीदा ने बताया कि कैसे एक नाइटक्लब में उन्हें किसी ने गलत तरीके से छुआ था। संजीदा ने बताया कि ये एक लड़की थी। ऐसे में एक्ट्रेस के इस बयान ने फैंस को हैरान करके रख दिया है।

संजीदा ने कहा कि मुझे थोड़ी बहुत घटना याद है जो एक लड़की ने की थी। मैं नाइटक्लब में थी और वो वहां से गुजर रही थी। उस लड़की ने मेरे ब्रेस्ट टच किये और वो वहां से चली गई। इस घटना से मैं सन्न रह गई। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मेरे साथ आखिर क्या हुआ है। हमने सुना है कि आदमी बदतमीजी करते हैं मगर लड़कियां भी कम नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications