'सुना है राजू श्रीवास्तव को अब वेंटिलेटर से हटाया जाएगा', कॉमेडियन सुनील पाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली, 24 अगस्त। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) पिछले दो सप्ताह से एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। अब तक उन्हें होश नहीं आया है। इस बीच राजू के अच्छे दोस्त कॉमेडियन सुनील पॉल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में बड़ा अपडेट दिया है।

राजू की हालत में सुधार का दावा
जिम में वर्कआउट करते वक्त कार्डियक अरेस्ट के कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। पिछले दो सप्ताह से उन्हें होश नहीं आया। वो अब भी वेंटीलेटर पर हैं। वहीं अब उनकी हालत में सुधार होने का दावा किया जा रहा है। राजू के अच्छे दोस्त कॉमेडियन सुनील पाल ने उनके हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा कि उनकी हालत में सुधार की खबर है। सुना है आज उन्हें वेंटीलेटर से हटाया जाएगा।

वेंटीलेटर से हटाए जा सकते हैं राजू: कॉमेडियन सुनील पाल
कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने दोस्त राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट शेयर की है। सुनील ने कहा, 'मुझे यकीन नहीं है क्योंकि मैंने उनके परिवार से बात नहीं की है लेकिन मैंने सुना है कि उन्हें आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। यह सब उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। मैं उनसे मिलने के लिए दो या तीन दिनों में दिल्ली की यात्रा करेंगे। वह मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं और हमें उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करनी होगी।' वहीं इससे पहले भी सुनील पॉल ने राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य अपडेट को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'जहां तक मुझे पता है, उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है और वो ठीक हो रहे हैं। बाकी सब प्रार्थना पर निर्भर करता है।'

राजू श्रीवास्तव के भाई का दावा
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी हालत में धीरे-धीरे हो रहा है। दीपू ने कहा थोड़ा इंतजार करना होगा उसके बाद एक बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। राजू के भाई दीपू ने कहा कि डॉक्टर्स अपना शत प्रतिशत जोर लगा रहे हैं कि वो ठीक हो जाएं।

कॉमेडिन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हो रही दुआएं
दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में 14 दिन के लंबे इंतजार के बाद भी अब तक राजू श्रीवास्तव को अब तक होश नहीं आया है। कॉमेडिन का परिवार और उनके फैंस समेत तमाम फिल्म कलाकार और फैन्स उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर दुआएं कर रहे हैं।

एम्स के डॉक्टर्स ने क्या कहा?एम्स के डॉक्टर्स ने क्या कहा?
कॉमेडियन राजू रिप्रजेंटिव की मानें तो एम्स के डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए शत प्रतिशत प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने आश्वासन दिया है कि राजू ठीक होंगे, लेकिन इसमे थोड़ा समय लगेगा। हालांकि राजू को अभी होश नहीं आया है। वो अभी भी वेटिंलेटर पर हैं। हम सब उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications