'बाजार में उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था', शेफाली शाह ने उस गंदे हादसे को याद कर कहा- मुझे शर्म आती है
Shefali Shah: शेफाली शाह ने कहा- मुझे याद है कि जब मैं भीड़ भरे बाजार में घूम रही थी तो मुझे भी गलत तरीके से छुआ गया था।

Shefali Shah: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह इंडस्ट्री की दमकर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपने दमदार किरदारों से लोगों को दिल जीतती रही हैं। शेफाली शाह वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे लोगों के सामने बहुत ही कम बात करती हैं लेकिन उन्होंने हाल ही में अपनी एक दर्दनाक घटना को याद किया। अपने साथ हुए इस भयानक घटना को याद करते हुए शेफाली शाह ने बताया कि उन्हें एक भीड़ वाली जगह पर गलत तरीके से छुआ गया था। शेफाली शाह ने इस घटना को याद कर कहा कि उस समय मुझे बहुत ही बुरा महसूस हुआ था। शेफाली शाह ने पहले अपनी इस घटना के बारे में किसी से बात नहीं करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बारे में बात करने पर शर्म आती है।
पर्सनल लाइफ को लेकर शेफाली शाह ने कही ये बात
शेफाली शाह ने हाल ही में एएनआई पॉडकास्ट शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें बताई हैं। उन्होंने इस शो में मीरा नायर की 'मॉनसून वेडिंग' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बारे में बात की। आपको बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने रिया वर्मा का किरदार निभाया था जिसका बचपन में यौन शोषण हुआ था। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, लिलेट दुबे, वसुंधरा दास, विजय राज, रजत कपूर, रणदीप हुड्डा और सोनी राजदान भी नजर आई थीं।

भीड़ भरे बाजार में गलत तरीके से छुआ था
फिल्म की बात करते हुए शेफाली शाह ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की। उन्होंने स्मिता प्रकाश से बात करते हुए कहा- हर कोई इससे गुजर चुका है। मुझे याद है कि जब मैं भीड़ भरे बाजार में घूम रही थी तो मुझे भी गलत तरीके से छुआ गया था। मुझे उस समय ये बहुत बुरा लगा था। काफी बकवास महसूस हुआ था। मैंने कभी कुछ नहीं कहा क्योंकि मुझे इसके बारे में सोचकर शर्म आती थी।
मेरे अंदर ये सब समा गया था
शेफाली शाह ने आगे कहा- बहुत से लोग सोचते हैं कि क्या मैंने उस समय कुछ किया था। आप खुद को दोषी महसूस करते हैं, शर्मनाक महसूस करते हैं और आप बाकी सब भूल जाते हैं। इस तरह की चीज हम अंदर दबा देते हैं। उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि मैंने इस बारे में इतना सोचा है कि यह बोलने के लिए एक जरूरी बात है या नहीं। यह कुछ ऐसा था जो सीधे मेरे और पूरी फिल्म के अंदर समा गया था।












Click it and Unblock the Notifications