'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे का एक्टिंग था सपना, 16 साल में घर से भागे थे एक्टर, साइबर कैफे में किया काम

Harshvardhan Rane Struggle Story: इन दिनों फिल्मों री-रिलीज का एक नया ट्रेंड चल रहा है। हर पुरानी फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है। 7 फरवरी को अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। जो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

सनम तेरी कसम फिल्म साल 2016 में रिलीज की गई थी। हालांकि उस वक्त फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। लेकिन अब 9 साल बाद जब ये फिल्म री-रिलीज हुई है तो महज 2 दिन में ही 9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। लेकिन यहां तक पहुंचना हर्षवर्धन के लिए आसान नहीं था। वह बहुत कम उम्र में ही घर से भाग गए थे।

Harshvardhan Rane Struggle Story

हर्षवर्धन राणे ने अपने करियर की शुरूआत टीवी से की थी। 2008 में शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में नजर आए थे। लेकिन एक्टर एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्मों में आने का सपना वह बचपन से देखते थे और इसी वजह से महज 16 साल की उम्र में जेब में 200 रुपये लेकर वह घर से भाग गए थे।

इसके बाद उन्होंने पैसा कमाने के लिए सबसे पहले मुंबई में वेटर का काम करना शुरू किया। इसके अलावा STD बूथ, साइबर कैफे और डीजे के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया। हालांकि उनका मकसद केवल पैसे कमाना ही नहीं फिल्मों में आना था।

हर्षवर्धन राणे 'फिल्म ब्रांडिंग' का काम करते थे, जिससे उनकी धीरे-धीरे पहचान बनी और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। एक्टर ने साल 2010 में तेलुगू फिल्म 'थाकिता थाकिता' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और सनम तेरी कसम में वह नजर आए थे। जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने भी लीड रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हसीन दिलरुबा, तारा वर्सेज और सवी में भी नजर आए थे।

हर्षवर्धन राणे को संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'राम लीला' ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था। इस फिल्म में उन्हें विलेन का रोल निभाना था जिसके लिए हर्षवर्धन राजी नहीं हुए। हालांकि बाद में उन्हें अफसोस भी हुआ क्योंकि संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने से एक्टर्स की किस्मत पलट जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+