हर्षवर्धन राणे ने बौखलाई पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को फिर दिया करारा जवाब, बोले- 'देश की गरिमा'
Harshvardhan Rane: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल था। भारत ने पहलगाम हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने के लिए एयरस्ट्राइक की। जिसे पाकिस्तानी सेलेब्स ने कायर हरकत बताई थी। इस लिस्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन का भी नाम था। उन्होंने इस जवाबी कार्यवाही को कायरतापूर्ण कहा था। जिसके बाद उनके को-एक्टर रहे हर्षवर्धन राणे ने खूब लताड़ा था जिसे मावरा ने पीआर स्टैटजी बताई थी।
हर्षवर्धन ने एक बार फिर एक मावरा को लताड़ लगाई है। इस्टाग्राम स्टोरी पर हर्षवर्धन ने लिखा, यह व्यक्तिगत हमले की कोशिश की तरह लग रहा था। सौभाग्य से, मेरे पास ऐसे हमलों को नज़रअंदाज़ करने की सहनशीलता है। लेकिन मेरे देश की गरिमा पर किसी भी हमले के लिए मेरे पास शून्य सहनशीलता है। एक भारतीय किसान अपनी फसल से अवांछित खरपतवार को उखाड़ता है, इसे खरपतवार निकालना कहते हैं, किसान को इस कार्य के लिए किसी पीआर टीम की आवश्यकता नहीं है, इसे सामान्य ज्ञान कहते हैं। मैंने बस भाग 2 से हटने की पेशकश की। मैं उन व्यक्तियों के साथ काम न करने का पूरा अधिकार रखता हूँ जो मेरे देश के कार्यों को 'कायरतापूर्ण' कहते हैं।

मावरा ने हर्षवर्धन को लेकर कहा था कि मुझे उम्मीद थी कि जिस व्यक्ति में सामान्य ज्ञान होगा, वह गहरी नींद से उठकर एक पीआर रणनीति लेकर आया है। जबकि हमारे देश युद्ध में हैं, तो आप यह सब लेकर आए हैं? ध्यान आकर्षित करने के लिए एक पीआर बयान है। अपने आस-पास देखिए, क्या हो रहा है! हम सभी विस्फोटों की आवाज़ सुन सकते थे। मेरे देश में बच्चे एक अनुचित कायरतापूर्ण हमले के कारण मारे गए। निर्दोष लोगों की जान चली गई और फिर भी शालीनता और शांति बनाए रखने के कई प्रयासों के बाद। मेरे सशस्त्र बलों द्वारा की गई माकूल प्रतिक्रिया ने कल रात आपके देश में उन्माद पैदा कर दिया। जब हमारे देश युद्ध में हैं, तो आप यह सब लेकर आए हैं, ध्यान आकर्षित करने के लिए एक पीआर स्टेटमेंट? कितनी अफ़सोस की बात है! मैंने हमेशा उन सभी के प्रति सम्मान, प्यार और कृतज्ञता दिखाई है जिनके साथ मैंने काम किया है और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। मुझे सहयोग करने का प्रस्ताव दिया गया और मैंने किया। मैं कभी भी आपकी तरह नफ़रत नहीं फैलाऊंगीं।
बता दें, हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने सनम तेरी कसम फिल्म में साथ काम किया था। हालांकि इस फिल्म ने पहली रिलीज में कुछ खास नहीं किया था। लेकिन री-रिलीज में इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड बना दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications