Who is Harshita Raj: जयपुर की हर्षिता राज IIFA अवार्ड्स 2025 में नोरा फतेही संग बिखेरेंगी जलवा
Harshita Raj IIFA Awards 2025: जयपुर की उभरती डांसर हर्षिता राज के लिए विश्व महिला दिवस पर 8 मार्च 2025 एक यादगार दिन बनने जा रहा है। वह प्रतिष्ठित आईफा अवॉर्ड्स 2025 के मंच पर बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के साथ परफॉर्म करने वाली हैं। यह परफॉर्मेंस आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के दौरान जयपुर के जेईसीसी (जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) में होगी।
डांस कॉन्टेस्ट से आईफा के मंच तक का सफर
आईफा ने इस साल "डांसमेनिया" नामक एक खास प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें पूरे देशभर से डांसर्स ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जयपुर की हर्षिता राज ने अपने शानदार डांस से सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। उनकी इस जीत ने उन्हें नोरा फतेही के साथ स्टेज शेयर करने का सुनहरा अवसर दिलाया है।

आईफा 2025 की 25वीं वर्षगांठ पर जयपुर में धूम
आईफा अवॉर्ड्स इस साल अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसकी थीम "सिल्वर इज द न्यू गोल्ड" रखी गई है। 8 मार्च को आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स में ओटीटी और डिजिटल माध्यमों की क्रांति को सेलिब्रेट किया जाएगा, जबकि 9 मार्च को भव्य ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी और भारतीय सिनेमा की बेहतरीन प्रस्तुतियों को सम्मानित किया जाएगा।
नोरा फतेही के साथ जयपुर की बेटी की उड़ान
नोरा फतेही, जो अपने धमाकेदार डांस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं, 8 मार्च को जब स्टेज पर उतरेंगी, तो उनके साथ जयपुर की हर्षिता भी कदम से कदम मिलाएंगी। आईफा के "द क्लब बाय आईफा" ऐप के जरिए हुई इस प्रतियोगिता में हर्षिता को यह मौका मिला है।
जयपुर के लिए गर्व का पल
आईफा के आयोजकों ने बताया कि जयपुर इस मेगा इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शिरकत करेंगे। जयपुर की हर्षिता राज का नोरा फतेही के साथ परफॉर्म करना न सिर्फ उनके करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह शहर के लिए भी गर्व का क्षण है।
यह भी पढ़ें- Womens Day 2025: 'बॉर्डर' मूवी देख फौजी बनीं Prajakta Desai, रिटायरमेंट के बाद Major से बन गईं ब्यूटी क्वीन












Click it and Unblock the Notifications