Michael Gambon Died: नहीं रहे 'हैरी पॉटर' के फेम सर माइकल गैंबोन, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
फिल्म हैरी पॉटर के फेम एक्टर सर माइकल गैंबोन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 82 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया।
Michael Gambon Died: हॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिल्म 'हैरी पॉटर' में एल्बस डंबलडोर का रोल निभाने वाले फेम एक्टर माइकल गैंबोन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
माइकल गैंबोन के निधन की खबर सुनकर उनके तमाम चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। वहीं परिवार वाले भी उनकी मौत से गहरे सदमे में है। Publicist Claire Dobbs के मुताबिक माइकल गैंबोन के निधन की जानकारी उनके परिवार वालों ने दी है। एक्टर की पत्नी ने दुख जताते हुए बताया कि उनकी मौत कैसे हुई थी।

दिवंगत एक्टर की पत्नी ने कहा कि, 'माइकल निमोनिया की बीमारी से पीड़ित थे जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस बीमारी के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने भी बेहतरीन इलाज कर एक्टर की जान बचाने की कोशिश की लेकिन ये जंग नहीं लड़ पाए और उन्होंने दम तोड़ दिया। सर माइकल ने बहुत ही शांति के साथ 82 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली है।वो एक प्यारे पति और पिता थे।'
बता दें कि, सर माइकल गैंबोन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जिसमें 'द किंग्स स्पीच, लेयर केक, स्लीपी हैलो, ओपन रेंज और हैरी पॉटर' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन फिल्म हैरी पॉटर' से उनके करियर में टर्निंग प्वाइंट आया। लोग उनको इस फिल्म के लिए हमेशा याद रखेंगे। फिलहाल एक्टर के तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications